{"_id":"5a5b8eec4f1c1b8b268b45c9","slug":"children-coming-out-in-the-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से ही टोलियों में निकल पड़े बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से ही टोलियों में निकल पड़े बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बच्चों की उत्साह से भरी टोली।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में मकर संक्राति और घुघुतिया पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ। बाजार और निकटवर्ती गांवों से पहुंची बच्चों की टोलियां सुबह से ही पैलाग-पैलाग की गूंज के साथ घर-घर और दुकानों में पहुंचने लगी। इस दौरान लोगों ने बच्चों को गुड़, टॉफी, चॉकलेट और मिठाइयां देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। किसी जमाने में थाली, प्लेट और टोकरी लेकर पहुंचने वाले बच्चों के हाथों में अपवाद को छोड़ प्लास्टिक की पन्नी नजर आई। इधर लोगों ने घरों में गुड़, आटा और सूजी को मिलाकर घुघुते और खजूर आदि बनाते हुए त्योहार मनाया।
विज्ञापन
गीरक कौतिक के नाम से जाना जाता था उत्तरायणी मेला
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। किसी जमाने में चौखुटिया का उत्तरायणी मेला गीरक कौतिक (हॉकी का मेला) के नाम से जाना जाता था। इसमें गनाई के ग्वैलचौड़ा मैदान में विभिन्न गांवों की टीमों के बीच हॉकी मैच खेला जाता था। लोग मेले के साथ ही हॉकी का आनंद लेने पहुंचते थे। मेले में बाहरी क्षेत्रों से भी दुकानदार और मेलार्थी पहुंचते थे, लेकिन अब मेला महज औपचारिक बनकर रह गया है। हॉकी मैच खेलने की परंपरा खत्म होने के साथ ही मेले की रौनक भी गायब हो गई है। मेले में इस बार बाहरी दुकानदार काफी कम संख्या में पहुंचे थे। मेले के दौरान खिलौने और जलेबी की दुकानों पर खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन