फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chief Minister announces to accelerate development works

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत हो रहे विकास कार्यों में तेजी लाएं : विनीत

Thu, 14 Sep 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 14 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister announces to accelerate development works
 कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में मौजूद डीएम विनीत तोमर और अन्य अ​धिकारी। 

विज्ञापन

अल्मोड़ा। डीएम विनीत तोमर ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री घोषणाओं के साथ ही जिला और राज्य योजनाओं के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत होने वाले कार्यों को गंभीरता से अंजाम तक पहुंताएं, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री की किसी घोषणा में कार्य करना संभव न हो तो संबंधित जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर उसमें परिवर्तन करने के प्रयास किए जाएंगे। यदि कार्य संभव न हो तो उसे विलोपित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि विभागीय कार्यों में यदि कोई विवाद या अन्य कोई प्रकरण हो तो संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से इसका निस्तारण करना होगा। उन्होंने विकास कार्यों की जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनू भंडारी ने बताया कि जिला योजना के तहत विभागों को अवमुक्त राशि का 52 प्रतिशत बजट खर्च किया जा चुका है। यहां मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया, परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed