{"_id":"5dbd6e608ebc3e93ab3ba355","slug":"chhath-festival-celebrated-in-chaukhutia-almora-news-hld3624609113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया में धूमधाम से मनाया जा रहा छठ पूजा पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया में धूमधाम से मनाया जा रहा छठ पूजा पर्व
विज्ञापन
चौखुटिया में छठ पूजा के मौके पर राम गंगा में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य चढ़ाती महिलाएं। ?
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। क्षेत्र में पूर्वांचल के लोगों ने छठ पर्व धूमधाम से मनाया। रामगंगा के तट पर छठ मइया का मंदिर बनाकर उसमें पूजा-अर्चना करने के बाद देर शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। रविवार की सुबह फिर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतधारी महिलाएं अन्न, जल ग्रहण करेंगी।
छठ पूजा आयोजन समिति द्वारा रामगंगा के तटपर छठ मइया का मंदिर बनाकर देर शाम तक उसमें पूजा-अर्चना की गई। बाद में व्रतधारी महिलाओं और अन्य लोगों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य चढ़ाकर पूजा अर्चना की। 36 घंटे का निर्जला व्रतधारण करने वाली महिलाएं रविवार को उगते सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाने के बाद अन्न, जल ग्रहण करेंगी।
आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा, गुड्डू वर्मा, अमोद, मनोज, साजन वर्मा, सुबोध मिश्रा, विजय शर्मा, कृष्णा शर्मा, भीख महतो आदि व्यवस्थाओं में जुटे थे। वहीं मिनी मिश्रा, रीमा, रीता, पर्मिला, किरण, दीप माला, गुड़िया, मालती, पूजा वर्मा, कंचन, मधुकला और रेखा देवी, कंचन, मधुमाला, आशा, सरस्वती, लालती, मुन्नी और प्रियंका के अलावा भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में द्वाराहाट, कफड़ा, स्याल्दे आदि क्षेत्रों से भी पूर्वांचली पहुंचे थे।

चौखुटिया में छठ पूजा के मौके पर रामगंगा तट पर छठ मईया की पूजा करती महिलाएं। अमर उजाला- फोटो : ALMORA
विज्ञापन