{"_id":"692f305e69dd1148d70684fa","slug":"chaukhutia-will-soon-get-specialist-doctors-poor-health-services-will-improve-almora-news-c-232-1-shld1002-137124-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चौखुटिया को जल्द मिलेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चौखुटिया को जल्द मिलेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। दो माह चले आमरण अनशन और मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद जगी है। विशेष चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे उप जिला चिकित्सालय चौखुटिया को जल्द विशेषज्ञ डॉक्टर मिलने की संभावना है। तीन दिसंबर को विशेषज्ञ डॉक्टरों का साक्षात्कार होगा।
दरअसल चौखुटिया में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग को लेकर चौखुटिया के राम गंगा घाट पर स्थानीय लोगों ने दो माह तक आमरण अनशन किया। हाल में ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंदोलनकारियों से वीडियो वार्ता कर उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन दिसंबर को विशेषज्ञ डॉक्टरों का साक्षात्कार नेशनल हेल्थ मिशन कार्यालय देहरादून में होना है।
लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी झेल रहे चौखुटिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इससे राहत मिल सकती है। साक्षात्कार प्रक्रिया में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित अन्य प्रमुख विशेषज्ञताओं के डॉक्टर भाग लेंगे। चयनित विशेषज्ञों को चार लाख से सात लाख वेतन दिया जाएगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति होने पर स्थानीय अस्पतालों में ओपीडी से लेकर आपातकालीन सेवाओं में अपेक्षित सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
चौखुटिया। उप जिला चिकित्सालय चौखुटिया में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। इस कारण मरीजों को उपचार के लिए 90 किमी दूर अल्मोड़ा या 50 किमी दूर रानीखेत जाना पड़ता है। इससे मरीजों का समय बर्बाद होने के साथ ही उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। विशेषज्ञ चिकित्स मिलने से मरीजों को क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
-- -- -- -- -- --
चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं गतिमान है। शीघ्र ही उप जिला चिकित्सालय चौखुटिया को सुदृढ़ किया जाएगा। बुधवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए देहरादून में साक्षात्कार होने हैं।
आरके पुरोहित, डिप्टी सीएमओ अल्मोड़ा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -