{"_id":"5dbc68e18ebc3e015f568e55","slug":"chaukhutia-college-is-now-named-after-gopal-babu-goswami-almora-news-hld362428319","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्ध लोक गायक गोपाल बाबू के नाम से जाना जाएगा महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसिद्ध लोक गायक गोपाल बाबू के नाम से जाना जाएगा महाविद्यालय
विज्ञापन
चौखुटिया राजकीय महाविद्यालय का भवन। अमर उजाला
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। चौखुटिया के राजकीय महाविद्यालय को अब उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक चांदीखेत निवासी स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी के नाम से जाना जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा इससे संबंधित शासनादेश जारी करते हुए महाविद्यालय का नाम स्व.गोपाल बाबू गोस्वामी राजकीय महाविद्यालय कर दिया है।
लोक गायक और क्षेत्रीय जनता लंबे समय से इसकी मांग करते आ रहे थे। क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी के प्रयासों से दिवंगत लोक गायक को मिले इस सम्मान के लिए लोक गायक के परिजनों ने क्षेत्रीय विधायक के साथ ही प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक स्व. गोपाल गिरि गोस्वामी को लोग गोपाल बाबू के नाम से जानते हैं। उनका जन्म चौखुटिया बाजार से लगे ग्राम पंचायत चांदीखेत में दो फरवरी 1942 को मोहन गिरि गोस्वामी के घर हुआ था।
विज्ञापन
बचपन से ही गीतकार बनने के जुनून में उन्होंने पांचवीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ दिया। वह 12 साल की उम्र से ही गीत लिखने और गाने लगे थे। जीवन के 54 सालों में उन्होंने साढ़े पांच सौ गीत लिखे। बीमारी के चलते 26 नवंबर 1996 को उनका स्वर्गवास हो गया था।