फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaubatia-Deholi motorway case is not solved

सुलझ नहीं रहा शहीद मेजर सती के गांव को जोड़ने वाले सड़क का मसला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Chaubatia-Deholi motorway case is not solved
चौबटिया में सड़क के लिए बैठक करते ग्रामीण और जनप्रतिनिधि। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शहीद मेजर महेश सती (शौर्य चक्र) के गांव सिंवाली को जोड़ने वाले चौबटिया-नागपानी-देहोली मोटर मार्ग का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सेना ने मार्ग निर्माण के लिए जा रही जेसीबी को रोक दिया था, इसके बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। चौबटिया में स्थानीय ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया और छह जनवरी को प्रस्तावित प्रदर्शन की रणनीति बनाई। जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत ने ग्रामीणों को हर हाल में सड़क निर्माण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

दरअसल, लंबे समय से ग्रामीण चौबटिया-नागपानी-देहोली मोटर मार्ग निर्माण की मांग कर रहे थे। अब इस मार्ग को स्वीकृति भी मिल चुकी है, लेकिन शनिवार को झूलादेवी चेक पोस्ट पर जेसीबी को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि 200 मीटर की सैन्य भूमि जो आड़े आ रही है, वहां से सड़क नहीं बननी है, पूर्व में सेना से एनओसी भी मिल चुकी थी, लेकिन अब फिर से सेना की तरफ से अड़ंगा लगाया जा रहा है। रविवार को तीनों गांवों के ग्रामीण चौबटिया में जुटे। वहां मोटर मार्ग निर्माण को लेकर योजना बनाई गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत ने कहा कि ग्रामीण छह से नौ किमी की पैदल दूरी तय कर रहे हैं, जबकि सिंवाली गांव शहीद मेजर महेश सती का गांव है, वह भी मोटर मार्ग से वंचित है। देहोली, कालनू, सिंवाली के ग्रामीणों के आंदोलन को चौबटिया के लोगों ने भी समर्थन जताया। इस दौरान वहां सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। कल छह जनवरी के आंदोलन की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय हुआ कि सुबह 10 बजे संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद झूलादेवी बैरियर के पास प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में छावनी के पूर्व सभासद उमेश पाठक, कालनू प्रधान मोहन राम, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन फर्त्याल, हेम चंद्र सती, मथुरा दत्त जोशी, राजेंद्र सिंह रावत, टैक्सी यूनियन के नरेश चंद्र सहित चौबटिया और आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे। इधर पूर्व प्रधान पीडी सती ने इस संबंध में प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed