फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chardham Yatra 2024: 12 green cards issued from Almora for Chardham Yatra 2024

Uttarakhand: चारधाम यात्रा के लिए अल्मोड़ा से 12 ग्रीन कार्ड जारी, रोडवेज की बसें शामिल; ये दस्तावेज हैं जरूरी

Tue, 07 May 2024 01:53 PM IST
हीरा मेहरा दीपक चंद्र कापड़ी, संवाद
दीपक चंद्र कापड़ी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 07 May 2024 01:53 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024: 10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में यात्रियों को स्थानीय स्तर पर वाहन उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हो गई है। अल्मोड़ा में अब तक 12 ग्रीन कार्ड जारी हो चुके हैं। पिथौरागढ़ में इसके लिए एक भी आवेदन नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024: 12 green cards issued from Almora for Chardham Yatra 2024
चारधाम यात्रा 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में यात्रियों को स्थानीय स्तर पर वाहन उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हो गई है। परिवहन निगम और अन्य निजी वाहन संचालक अपने वाहनों को यात्रा में शामिल करने के लिए ग्रीन कार्ड के जरिये परिवहन निगम की अनुमति लेने लगे हैं। अल्मोड़ा में अब तक 12 ग्रीन कार्ड जारी हो चुके हैं। पिथौरागढ़ में इसके लिए एक भी आवेदन नहीं हुआ है। अल्मोड़ा जिले में परिवहन निगम भी रोडवेज बसों को चारधाम यात्रा में शामिल करेगा। निगम ने अब तक तीन बसों के लिए अनुमति ली है। टैक्सी और मैक्स वाहनों के लिए भी नौ ग्रीन कार्ड जारी हो चुके हैं। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital Bees Attack: चार बच्चों पर जंगली मधुमक्खियों का हमला, अचानक मच गया हड़कप; सभी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


ये दस्तावेज हैं जरूरी
वाहन का फिटनेस, टैक्स, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सहित अन्य दस्तावेज जरूरी हैं। इन दस्तावेजों के साथ वाहन संचालक को आवेदन करना होगा। 30 नवंबर तक ग्रीन कार्ड मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रिप कार्ड भी जरूरी
परिवहन विभाग ग्रीन कार्ड के साथ ही वाहन संचालकों को ट्रिप कार्ड जारी करता है। इसके लिए अलग से आवेदन की जरूरत नहीं है। ट्रिप कार्ड के जरिए संबंधित वाहन ने यात्रा में कितने फेरे लगाए हैं, विभाग को यह जानकारी आसानी से मिलेगी।

कुमाऊं से चारधाम यात्रा का रूट
पारंपरिक तौर से चारधाम यात्रा पश्चिम से पूर्व की तरफ की जाती है। हल्द्वानी से  रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया, गैरसैंण से कर्णप्रयाग होते हुए चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु जा सकते हैं। इसी तरह बागेश्वर से जाने वाले श्रद्धालु गरुड़-ग्वालदम होते हुए चारधाम यात्रा कर सकते हैं।

अल्मोड़ा में अब तक 12 ग्रीन कार्ड जारी हो चुके हैं। बागेश्वर में एक ग्रीन कार्ड जारी हुआ है। रानीखेत और पिथौरागढ़ में अब तक एक भी आवेदन नहीं मिला है।
-डॉ. गुरदेव सिंह, आरटीओ, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed