फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chardham Tour is safe

सुरक्षित है चारधाम यात्रा

Sun, 17 May 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Sun, 17 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chardham Tour is safe

उत्तराखंड भ्रमण के दौरान पुलिस, प्रशासन, स्थानीय नागरिकों का इतना सहयोग मिला कि हमें महिलाएं होने का अहसास ही नहीं हुआ। चार धाम यात्रा को लेकर बाहरी राज्यों में कई प्रकार का दुष्प्रचार है, लेकिन यहां पहुंचकर सुखद अहसास हुआ। आपदा के बाद सरकार ने अच्छे इंतजाम किए हैं। यह कहना है गुजरात, महाराष्ट्र की छह महिला बाइकर्स का, यह बाइकर्स दिल्ली से हरिद्वार, बद्रीनाथ, केदारनाथ, माणा होते हुए शनिवार की देर शाम यहां पहुंचीं।

विज्ञापन


सुरक्षित भारत अभियान के तहत छह महिला बाइकर्स का यह दल महाराष्ट्र की शीतल बेर्डे के नेतृत्व में यहां पहुंची। गुजरात की सारिका मेहता ने बताया कि सभी महिलाएं छह मई को सूरत में एकत्र हुई, यहां से बाइकों को ट्रेन के माध्यम से दिल्ली पहुंचाया गया। आठ मई को बाइकर्स ने दिल्ली से अभियान की शुरुआत की। 10 मई को बद्रीनाथ पहुंचकर मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद सभी बाइकर्स माणा तक यात्रा की।
विज्ञापन


डा. सारिका मेहता ने कहा कि बाहरी राज्यों में चार धाम यात्रा को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां फैली हैं, यहां सरकार ने अच्छे इंतजाम किए हैं, अधिकांश सड़कों की हालत भी ठीक है। हालांकि बार-बार बारिश, बर्फबारी से परेशानी होना लाजमी है। जोशीमठ-ग्वालदम की सड़क जरूर कुछ खराब है। यात्रा में सभी लोगों का इतना सहयोग मिला कि महिलाएं होने का हमें अहसास तक नहीं हुआ। चार धाम यात्रा को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। वहां सभी जा सकते हैं। दल में सूरत की पायल, मुंबई की नियामदा, तृप्ति, शुभांगी मांजरेकर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली बार भी बढ़चढ़कर भाग लेंगी। यहां से यह दल नैनीताल के लिए रवाना हुआ। उन्हें व्यापारी हरचरन जसवाल चरन भाई, आनंद अग्रवाल आदि ने विदाई दी।

लिम्का बुक में दर्ज है शीतल का नाम
बाइकर्स दल का नेतृत्व कर रही शीतल बेर्डे का नाम दो बार लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है। वर्ष 2010, 2011 में महिला बाइकर शीतल ने लेह लद्दाख के सबसे ऊंचे दर्रों मिसिलखिला और खारदुंगला को बाइक से फतह कर चुकी हैं। वह हिमालयन मोटर साइकिल रैली में भी भाग ले चुकी है। डा. सारिका मेहता ने बाइक से 24 घंटे में 1760 किमी की यात्रा तय कर रिकार्ड बना चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह यूरोप में प्रस्तावित वन वर्ड पीस राइड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed