फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Challenge to make Ayushman card

Almora News: आयुष्मान कार्ड बनाना चुनौती, छह दिन से भटक रहे लोग

Sat, 23 Sep 2023 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 23 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Challenge to make Ayushman card

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में निशुल्क उपचार मिलने की उम्मीद लगाए लोगों के साथ ही मरीजों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाना चुनौती बन गया है। लोग आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए छह दिन से अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं लेकिन सर्वर काम न कर पाने के कारण उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है।

जिले में जिला अस्पताल, महिला, बेस के साथ ही रानीखेत उप जिला चिकित्सालय, चौखुटिया, धौलादेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधार कार्ड बनाने का काम बीते छह दिन से ठप है। सर्वर का साथ न मिलने से सीएचसी में भी कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इन अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोग आयुष्मान कार्ड बनाने पहुंचे। वहीं जिला, महिला और बेस में आयुष्मान कार्ड न बनने से 30 से अधिक मरीजों को राशि खर्च कर जांच और उपचार कराना पड़ा। इनमें से कई लोग ऐसे मिले, जो छह दिन से कार्ड बनाने के लिए अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं और उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। लोगों ने कहा निशुल्क उपचार के लिए चलाई जा रही योजना सिरदर्द बन गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कंपनी की तरफ से आ रही दिक्कत का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले:
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए छह दिन से जिला अस्पताल के चक्कर काट रहा हूं लेकिन अब तक कार्ड नहीं बन सका। न जाने यह परेशानी कब दूर होगी। - कुंदन सिंह, खत्याड़ी।

जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आया था। पूरा दिन इंतजार करता रहा, लेकिन सर्वर का साथ न मिलने से बैरंग लौटना पड़ रहा है। - मदन बिष्ट, सिकुड़ा।


कोट
आयुष्मान कार्ड बनाने का काम निजी कंपनी कर रही है। निश्चित तौर पर सर्वर की दिक्कत आई है। कंपनी को जल्द व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed