फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Challan of four shops opened after stipulated time

निर्धारित समय बाद खुलीं चार दुकानों का चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Challan of four shops opened after stipulated time
अल्मोड़ा। साप्ताहिक कर्फ्यू के बाद सोमवार को खुले बाजार में खरीदारी को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। निर्धारित समय से अधिक समय तक दुकान खोलने वाले चार दुकानदारों का पुलिस ने चालान काटा। पुलिस ने दुकानदारों को कर्फ्यू में कोविड गाइड लाइन के मानकों का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सोमवार को कर्फ्यू में ढील के दौरान सब्जी, फल, दूध, मीट, आदि की दुकानें सुबह सात से दस बजे तक खुली रहीं। इस दौरान बाजार में भीड़ उमड़ पड़ीं। इधर नगर में कई स्थानों पर राशन, परचून, जनरल स्टोर की कई दुकानों के शटर आधे खोलकर कारोबार चलता रहा, जबकि एसओपी के तहत ये दुकानें नहीं खुलनी थीं। सब्जी, फल, दूध, मीट, आदि की दुकानें सुबह सात से दस बजे तक ही खुलनी है लेकिन सोमवार को ये दुकान निर्धारित समय बाद भी खुली रही। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर चार दुकानदारों का 400 रुपये का चालान काटा।
विज्ञापन

दो दिन बाद खुले बैंकों में उमड़ी भीड़
अल्मोड़ा। शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुले बैंकों में ग्राहकों की रेलमपेल रही। बैंकों और एटीएमों में ग्राहकों की कतार रही। बैंकों में नकदी जमा करने, पास बुक में इंट्री, चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनाने समेत अन्य कार्यो के लिए काफी संख्या में ग्राहक पहुंचे थे। आलम यह था कि बैंकों में तो भीड़ थी ही एटीएमों में भी कैश निकालने के लिए ग्राहकों की कतार लगी रही। कुछ बैंकों के एटीएमों में नकदी खत्म होने से ग्राहकों की दिक्कतों से भी जूझना पड़ा। बैंकों, एटीएमो में उमड़ी भीड़ ने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परचून की दुकानें खोलने की मांग
बागेश्वर। सोमवार को कोविड कर्फ्यू में मिली ढील के दौरान बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। इस दौरान तमाम लोग राशन, परचून के सामान के लिए भटकते रहे, लेकिन परचून की दुकानें बंद होे से लोगों के हाथ मायूसी लगी। यह लोग कहते सुने गए कि सरकार को रोज कुछ समय के लिए राशन और अन्य सामान की दुकान खोलने की अनुमति देनी चाहिए, गरीब लोगों को राशन और परचून का सामान मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed