फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Challan as much as six months' salary for not wearing helmet

हेलमेट नहीं पहनने पर छह माह के वेतन जितना चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Challan as much as six months' salary for not wearing helmet
अल्मोड़ा। कर्फ्यू के बीच यातायात नियम का उल्लंघन करना एक होटल कर्मी को भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक का उसके छह माह के वेतन बराबर चालान काट दिया। एसएसपी से गुहार लगाने के बाद संबंधित दस्तावेज दिखाने पर उसकी चालान की राशि कम कर दी गई।
विज्ञापन

सिराड़ गांव निवासी दीपक एक होटल में नौकरी करता है। उसने बताया कि उसका महीने भर का वेतन ढाई से तीन हजार रुपये है। कर्फ्यू के बीच वह बेरोजगार है। मंगलवार को वह दवा लेने बाइक से बाजार आया। शिखर तिराहे के पास तैनात पुलिस कार्मिकों ने उसे रोका। हेलमेट नहीं पहनने पर समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उसका 16500 रुपये का चालान काटते हुए बाइक जब्त कर दी। युवक की करीब छह माह के वेतन की बराबर का चालान कटने से वह परेशान हो गया। युवक ने सोशल मीडिया पर भी इसे शेयर किया। खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई। बाद में एसएसपी कार्यालय में दस्तावेज दिखाने के बाद उसके चालान की राशि कम कर दी गई।
विज्ञापन

गाइडलाइन और मानकों के अनुसार ही युवक का चालान काटा गया है। हेलमेट नहीं पहनने, दस्तावेज नहीं होने समेत तमाम नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। बाद में जैसे-जैसे युवक ने बाइक के दस्तावेज, डीएल, इंश्योरेंस के कागजात दिखाए उसके चालान की रकम कम कर दी गई। प्रकरण के आरोप की जांच सीओ को सौंपी गई है। युवक अब संतुष्ट है। - पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed