{"_id":"5be5ceaabdec2269796aa006","slug":"celebration-of-cultural-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उल्लासपूर्वक हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उल्लासपूर्वक हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
मिलन समारोह में प्रस्तुति देती बालिकाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमलखेत (पंडुवाखाल) के स्थापना के 38 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित पूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे सभी पूर्व छात्रों का बैज अलंकरण कर विवेकानंद से संबंधित पुस्तकें भेंट की गई।
कार्यक्रम में करीब डेढ़ सौ पूर्व छात्र छात्राओं ने इस विद्यालय से जुड़े अपने संस्मरण सुनाते हुए पुरानी यादें ताजा की। सभी पूर्व छात्रों ने विद्यालय को आगे बढ़ने में हर संभव सहयोग की बात कही। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक सदस्यों के परिजनों सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान तारा नेगी, प्रबंधक सुरेंद्र संगेला, सुरेंद्र चाकर, बालीराम, मोहन सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह, भुवन जोशी, पूरन संगेला, नंदन सिंह, प्रेम संगेला, नीरज नेगी, बलवंत नेगी, भोला जोशी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता कुंदन सिंह नेगी व संचालन गोपाल दत्त बुधोड़ी व उत्तम सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
इनको मिला विशेष सम्मान
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पूर्व छात्र मिलन समारोह में विद्यालय के संस्थापक सदस्यों के परिजनों प्रधान तारा नेगी, सुरेंद्र सिंह चाकर तथा नरेंद्र सिंह परसारा के अलावा विद्यालय के प्रथम प्रधानाचार्य मोहन सिंह बिष्ट तथा जीआईसी योगसैंण के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बालीराम आदि का शाल ओढ़ाकर सम्मनित किया गया।