{"_id":"64e649768bcf25f40508b246","slug":"celebration-in-almora-people-swing-happily-almora-news-c-232-1-alm1001-2156-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर अल्मोड़ा में जश्न, खुशी से झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर अल्मोड़ा में जश्न, खुशी से झूमे लोग
Wed, 23 Aug 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में चंद्रयादन-3 की सफल लैंडिंग पर खुशी मनाते लोग। संवाद
अल्मोड़ा। चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग होने पर पूरा अल्मोड़ा भारत माता की जयकारों से गूंज उठा। महिलाएं, पुरुष और नौजवान सभी इस गौरवशाली पल पर भारत माता की जय और हर हर महादेव का नारा लगाने लगे। लोगों ने अपने-अपने तरीके से खुशी का इजहार किया।
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया गया। चंद्रयान की सफल लैंडिंग से पहले लोगों में रोमांच रहा। इसरो से जब उल्टी गिनती शुरू हुई थी तो सभी की सांसें मानों अटक गई थीं। जैसे ही चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई और इसरो के वैज्ञानिकों ने ताली बजाई तो टीवी और मोबाइल फोन पर लाइव देख रहे लोग खुशी से उछल पड़े। उत्साहित लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर नर सिंह बाड़ी में भी लोगों ने खुशी का इजहार किया। इस मौके पर आशीष वर्मा, दीपक वर्मा, अनूप साह, महेंद्र गोस्वामी, चंद्रशेखर बनकोटी, राकेश बिष्ट, विनोद गिरी आदि मौजूद रहे। इधर जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में लाइव प्रसारण दिखाया गया। जवाहर नवोदय और केंद्रीय विद्यालय के 1200 छात्र-छात्राओं ने लाइव प्रसारण देखा। संवाद