फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Case will be filed against Jal Sansthan

Almora News: अल्मोड़ा में जल संस्थान के खिलाफ दर्ज होगा केस

Thu, 10 Aug 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 10 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case will be filed against Jal Sansthan
अल्मोड़ा नगर में एडम्स इंटर कॉलेज के पास इस तरह फायर लाइन बिछाने के खोदा गया है मार्ग। संवाद

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका जल संस्थान के खिलाफ केस दर्ज करेगी। नगर में पेयजल लाइन बिछाने को लेकर जल संस्थान और पालिका आमने-सामने हैं। पालिका ने पेयजल लाइन बिछाने के लिए बगैर अनुमति के रास्ते खोदने पर एतराज जताते हुए जल संस्थान के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्णय लिया है। निरीक्षण के दौरान पालिका कर्मियों ने नगर में पेयजल लाइन बिछाने का काम रोकते हुए जल संस्थान का सामान जब्त किया है। जल्द पालिका पुलिस में मामले की तहरीर देगी।

पालिका ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर में पेयजल लाइन बिछाने के लिए जल संस्थान लंबे समय से रास्तों की खोदाई कर रहा है। इससे अधिकतर रास्ते क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और रास्ते पर फैला मलबा लोगों के लिए भी परेशानी पैदा कर रहा है। पेयजल लाइन को मानकों के अनुसार भूमिगत भी नहीं किया जा रहा है। जल संस्थान की लापरवाही से पालिका को बीते चार माह में 15 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पालिका का आरोप है कि जल संस्थान बगैर अनुमति के मनमाने तरीके से रास्तों और सड़कों को नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में पालिका ने सख्त रुख अपनाते हुए जल संस्थान के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्णय लिया है। पालिका और जल संस्थान के आपसी विवाद का यह मामला चर्चा का विषय बना है। संवाद
विज्ञापन



पालिका ने जल संस्थान का सामान किया जब्त
अल्मोड़ा। पालिका कर्मियों को बृहस्पतिवार को एडम्स इंटर कॉलेज के पास पायर लाइन बिछाने के लिए रास्ते की खोदाई होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पालिका कर्मी मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। वहीं खोदाई के लिए प्रयोग में लाए जा रहे औजार और अन्य लाइन संबंधी सामग्री को जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल संस्थान ने कहा-पालिका नहीं दे रही अनुमति
अल्मोड़ा। पालिका के इस निर्णय के खिलाफ जल संस्थान ने भी मोर्चा खोल दिया है। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि कई बार पालिका से रास्तों पर लाइन बिछाने के लिए अनुमति मांगी गई लेकिन उसने इससे किनारा किया। ऐसे में मजबूरन उसे बगैर अनुमति के लाइन बिछानी पड़ रही है ताकि लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सके और फायर लाइन बिछाने से किसी आगजनी की घटना से निपटा जा सके।

कोट
जल संस्थान मनमाने तरीके से रास्तों और सड़कों पर खोदाई कर बगैर अनुमति के लाइन बिछा रहा है। बगैर भुगतान के इसका कोई औचित्य नहीं है। ईओ को जल संस्थान के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-प्रकाश चंद्र जोशी, अध्यक्ष, नगर पालिका, अल्मोड़ा।

कोट
ईओ भरत त्रिपाठी ने कहा कि मैं फिलहाल देहरादून में बैठक में शामिल होने जा रहा हूं। वहां से लौटते ही मामले की तहरीर पुलिस में दी जाएगी और जल संस्थान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।


कोट
पालिका से कई बार अनुमति मांगी जो नहीं मिली। एडम्स के पास फायर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। नुकसान के एवज में 39 हजार रुपये भुगतान का आंकलन किया गया जो पालिका को मिलना था लेकिन पालिका इससे कई गुना मांग रही है। जनता के हित के लिए ही फायर लाइन या अन्य पेयजल लाइन बिछाई जाती है, पालिका को यह समझना चाहिए।
- अरुण कुमार सोनी, ईओ, जल संस्थान, अल्मोड़ा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed