फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Case of Murder in Almora

राजेंद्र हत्याकांड में पत्नी की तहरीर पर अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case of Murder in Almora
धौलछीना (अल्मोड़ा)। बाड़ेछीना में राजेंद्र सिंह चम्याल की निर्मम हत्या के मामले में बुधवार को उसकी पत्नी की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बाड़ेछीना के सुपई गांव निवासी राजेंद्र सिंह चम्याल (30) पुत्र नैन सिंह चम्याल पर सोमवार को कांचुला पुल के समीप गांव के ही करीब 15-20 लोगों ने लाठी और डंडों से हमला कर उसे अधमरा कर दिया था। गंभीर हालत में राजेंद्र सिंह को जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया था। अगले दिन इस मामले में राजस्व उपनिरीक्षक के पहुंचे बगैर पुलिस के पंचनामा भरने पर परिजनों ने नाराजगी जताई। राजेंद्र की पत्नी कमला देवी और माता गंगा देवी ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मामले में शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। डीएम के आश्वासन के बाद परिजन माने।
विज्ञापन

इधर बुधवार को राजस्व पुलिस ने कमला देवी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना ने बताया कि कमला देवी ने तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में 302 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद राजस्व पुलिस जांच में जुट गई है। उधर, राजस्व उप निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि मृतक का पूर्व में भी कई लोगों से झगड़ा हो चुका है। उसके खिलाफ अलग-अलग स्थानों में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह हत्याकांड : राजस्व पुलिस की गिरफ्त से बाहर है चौथा आरोपी
धौलछीना (अल्मोड़ा)। सेराघाट के तल्ली नाली में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में छोटे भाई की मौत के मामले में तीन लोगों की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी है। चौथा आरोपी अब भी राजस्व पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। राजस्व पुलिस आरोपी की खोज में लगातार दबिश दे रही है लेकिन अब भी आरोपी का सुराग नहीं मिल पा रहा है। सेराघाट के पास नाली गांव निवासी राजेंद्र सिंह (50) पुत्र स्व. प्रताप सिंह को घर में अकेला देख बड़े भाई ने जमीन संबंधित विवाद को लेकर हमला कर दिया था। आरोप था कि बड़े भाई ने परिवार और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर छोटे भाई को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। छोटे भाई राजेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव रख अल्मोड़ा-बेड़ीनाग मोटरमार्ग पर जाम लगाया था। तहरीर के बाद राजस्व पुलिस ने राजेंद्र के बड़े भाई, भतीजे तथा अन्य दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान राजेंद्र के भतीजे हेमंत सिंह, संबंधी बालम सिंह और नीरज सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। वहीं बड़ा भाई चंदन सिंह अभी भी गिरफ्त से बाहर है। राजस्व पुलिस मामले की जांच करने के साथ चौथे आरोपी की भी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed