{"_id":"68b88322693dd1ce40082a67","slug":"car-drowned-in-tadagatal-four-passengers-narrowly-escaped-almora-news-c-232-1-ha11012-133224-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तड़ागताल में डूबी कार, चार यात्री बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तड़ागताल में डूबी कार, चार यात्री बाल-बाल बचे
Wed, 03 Sep 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
तड़ागताल में डूबे बोलेरो वाहन को निकालती पोकलैंड मशीन । वीडियोग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तड़ागताल में देर रात एक वाहन डूब गया। गनीमत रही कि वाहन के डूबने से पहले ही उसमें सवार चार लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। रात में हुई बारिश से जलस्तर बढ़ गया और वाहन ताल में डूब गया।
मंगलवार को बोलेरो वाहन से चार लोग मंदिर में पूजा के लिए गए थे। देर रात जब वह मंदिर में गए तो तड़ागताल का जलस्तर बढ़ गया। वाहन चालक ने वाहन को बैक करने की कोशिश की तो वह कीचड़ में फंस गया। जलभराव के चलते सड़क का पता नहीं चला। इतने में वाहन में सवार बहादुर सिंह निवासी हाट कव्वाधार, नंद राम, चंदन कुमार और मोहन सिंह निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने वाहन को वहीं पर छोड़ दिया। देर रात हुई भारी बारिश से तड़ागताल का जलस्तर बढ़ गया और वाहन डूब गया। बुधवार को पोकलेन मशीन की मदद से वाहन को निकाला गया।
फसलों को हुआ नुकसान, मांगा मुआवजा
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तड़ागताल का जल स्तर बढ़ने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने मुआवजा देने की मांग की है। बुधवार को क्षेत्र में मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली। उन्होंने तड़ागताल के आसपास सुरक्षात्मक कार्य करने की भी मांग की है।