{"_id":"5b6741774f1c1ba03e8b548c","slug":"car-collapses-two-die-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
देघाट से रामनगर की तरफ जा रही मारुति ईको कार सल्ट तहसील के देघाट-भतरौंजखान-मछोड़ मोटर मार्ग पर सौराल के पास खाई में गिर गई। दुर्घटना में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर रेफर कर दिया गया है।
रविवार की सुबह मारुति ईको कार (यूपी-25-बीए-0367) देघाट से रामनगर की तरफ जा रही थी। पनुवाद्योखन कस्बे से कार में दो अन्य लोग भी सवार हो गए। दस किमी आगे देघाट-भतरौंजखान-मछोड़ मोटर मार्ग पर सौराल के पास कार ढलान पर अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक शराफत खां (59) पुत्र छोटे खां निवासी भैरवनगर बरेली और भुवनराम (45) पुत्र शंकरराम निवासी पनुवाद्योखन (सल्ट) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गिरीश चंद्र (38) पुत्र शिव राम निवासी पनुवाद्योखन (सल्ट), जुबेर खान (23) पुत्र शराफत खां निवासी भैरवनगर बरेली, फिरासत (26) निवासी भैरवनगर बरेली घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग और भतरौंजखान पुलिस मौके पर पहुंच गई। भारी बारिश के बीच लोगों और पुलिस ने मृतक के शवों और घायलों को खाई से निकाला। इस बीच भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई।
एसआई हितेश चौसाली ने बताया कि घायलों को स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया गया है। रामनगर में ही शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। तहसीलदार प्रतापराम टम्टा, भतरौंजखान थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी ने घटनास्थल का मुआयना किया। इधर, रामनगर के तहसीलदार तथा एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना।