{"_id":"691f5bcb4046094a5f067ddf","slug":"canteen-and-polyclinic-will-be-built-in-kathayatbada-almora-news-c-231-1-shld1005-120117-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कठायतबाड़ा में बनेंगे कैंटीन और पॉलीक्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कठायतबाड़ा में बनेंगे कैंटीन और पॉलीक्लीनिक
Thu, 20 Nov 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के कठायतबाड़ा में सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक भवन बनाए जाएंगे। चयनित जमीन पर बृहस्पतिवार को डिमार्केशन (सीमांकन) का कार्य किया गया। जल्द भवनों का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
डिमार्केशन कार्य के लिए रानीखेत से कर्नल दीपक वर्मा और अन्य अधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में चयनित भूमि की सीमाएं स्पष्ट की गईं। पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेश सिंह दफौटी ने बताया कि लंबे समय से सीएसडी कैंटीन और पॉलीक्लीनिक भवन के निर्माण की मांग की जा रही थी। अब कवायद तेजी से आगे बढ़ने लगी है।
उन्होंने बताया कि डिमार्केशन के बाद भूमि सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग को हस्तांतरित हो गई है। उम्मीद है कि जल्द ही पूर्व सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांगें पूरी हो जाएंगी। इस मौके पर ईसीएचएस अधिकारी कर्नल मोहन सिंह कपकोटी, सीएसडी प्रबंधक कैप्टन ललित सिंह मेहता, सहायक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आनंद गिरि, पूर्व सैनिक संगठन के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह कनवाल आदि मौजूद रहे।