फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Camp By DM in Maulekhal

खुमाड़ में बहुउद्देश्यीय शिविर में लोगों ने दर्ज कराई 230 शिकायतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Camp By DM in Maulekhal
खुमाड़ में बहुउद्देश्यीय शिविर में मौजूद लोग। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। शहीद चूड़ामणि राजकीय इंटर कॉलेज खुमाड़ में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि से संबंधित 230 शिकायतें दर्ज कराई। सबसे अधिक शिकायतें बिजली विभाग से संबंधित थीं।
विज्ञापन

शिविर में आईं सरोजिनी देवी ने बताया कि छह साल से बिजली का बिल नहीं आया है। बार-बार कहने के बावजूद भी सुनवाई नहीं हो रही है। डीएम वंदना सिंह ने हर न्याय पंचायत में शिविर लगार बिजली संबंधी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तराड़ के गोपाल दत्त ने बताया कि गांव में बिजली पोलों के जीर्ण-शीर्ण होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। डीएम वंदना सिंह ने सप्ताह भर के भीतर पोल बदलने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। सुजीत चौधरी ने कहा कि सल्ट में आधार सेंटर न होने से लोगों को 60 से 100 किमी दूर रामनगर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने एक माह के भीतर सल्ट में आधार सेंटर खोलने का भरोसा दिया। इससे पहले क्षेत्र में दो बार शिविर लगाए जाएंगे। महेंद्र सिंह ने बताया कि एक साल से राशन नहीं मिल रहा है। वहीं लोगों ने राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं होने की समस्या भी रखी। डीएम ने जल्द राशन कार्ड ऑनलाइन करने के लिए निर्देशत किया।
ग्राम प्रधान दीपक नेगी ने बताया कि डेढ़ माह से पैसिया-गड़कोट मार्ग बंद है। प्राथमिक विद्यालय गेढिया का भवन क्षतिग्रस्त है। डीएम ने आगणन बनाने और बंद सड़क को जल्द खोलने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। शिविर में सड़कों में गड्ढे होने, नंदा गौरा योजना का लाभ नहीं मिलने समेत 230 शिकायतें आई, जिनमें से अधिकतर का डीएम ने मौके पर निस्तारण किया।
डीएम ने स्वजल के ब्लॉक समन्वयक को शौचालय निर्माण की दी गई धनराशि की सूची ग्राम पंचायतों को अक्तूबर तक उपलब्ध कराने के लिए कहा, ताकि पात्र लोगों का सत्यापन हो सके। अध्यक्षता करते हुए स्थानीय विधायक महेश जीना ने भी विभिन्न समस्याएं रखीं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे, ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत, उप जिलाधिकारी शिप्रा पांडे के अलावा विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में बनाए गए 107 दिव्यांग प्रमाणपत्र
मौलेखाल। शिविर में 107 दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए और 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। समाज कल्याण विभाग ने 23 सहायक उपकरण वितरित किए। पंचायती राज विभाग को राशन कार्ड संशोधन समेत विभाग से संबंधित 375 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। सहकारिता विभाग ने 13 लाभार्थियों को चेक वितरित किए। पशुपालन विभाग की ओर से 35 पशुपालकों को दवाई वितरित की गयी। ग्राम विकास विभाग ने 45 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed