फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cake cut on PM Modi's birthday

Almora News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंदिरों में की पूजा-अर्चना

Mon, 18 Sep 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cake cut on PM Modi's birthday
अल्मोड़ा के नंदा देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हवन करते भाजपा कार्यकर्
अल्मोड़ा/रानीखेत/चौखुटिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के नंदा देवी मंदिर में हवन में आहुति देकर पीएम की कुशलता और निरोग रहने की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि आज देश का हर व्यक्ति मोदी को पीएम के रूप में देखना चाहता है। यहां पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, गोविंद पिलख्वाल, रवि रौतेला, ललित लटवाल, कुंदन लटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन करने के साथ ही उप जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल बांटे। यहां मनीष चौधरी, उमेश पंत, पावस जोशी, रामेश्वर गोयल, बिमला रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, चौखुटिया में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पलायन आयोग के सदस्य अनिल शाही व भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह रौतेला के नेतृत्व में अगनेरी मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। इससे पहले मंदिर में पूजा अर्चना की। संवाद

बागेश्वर में भी पीएम का मनाया जन्मदिन
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर पीएम का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सेवा पखवाड़ा, सफाई और रक्तदान आदि कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, नगर मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दीपा आर्या, सुनीता टम्टा, जीवंती कांडपाल, पंकज टम्टा, बीसी जोशी आदि मौजूद थे।

इधर, कपकोट के सीएचसी में पीम के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, राम सिंह कोरंगा, धन सिंह बाफिला, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, रविंद्र गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed