फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Byck Rally in Almora

जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने निकाली दोपहिया रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Byck Rally in Almora
अल्मोड़ा में दुपहिया वाहन रैली निकालते उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ जांच निरस्त करने समेत पांच सूत्री मांगों के निराकरण की मांग को लेकर बुधवार को नगर में दोपहिया वाहन रैली निकाली। कर्मचारी रैली में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन

चौघानपाटा से शुरू हुई वाहन रैली लक्ष्मेश्वर तक निकाली। इसके बाद रैली वापस चौघानपाटा पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान कर्मचारी प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वक्ताओं ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ जांच निरस्त करने की मांग प्रदेश सरकार से की। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट में बिना जांच के गिरफ्तारी का विरोध किया। सरकारी विभागों में नियुक्ति में पहला पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग की। वाहन रैली में एसोसिएशन के जिला संयोजक धीरेंद्र कुमार पाठक, जिलाध्यक्ष भूपाल चिलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज लोहनी, कार्यकारी मंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा, संरक्षक मंडल के सदस्य सीएस नैनवाल, धन सिंह धौनी, दीपशिखा मेलकन्या, कमलेश जोेशी, पूरन सिंह भोज, सुंदर बोरा, मुकेश मुस्यूनी, प्रकाश अल्मियां, बलवंत सिंह अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं जनरल-ओबीसी इंप्लॉइज फेडरेशन ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ जांच रोक कर आरोपों को खारिज करने समेत तीन मांगों को लेकर बागेश्वर में भी बाइक रैली निकाली। संगठन के मुख्य संयोजक केसी मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को विकास भवन से गोमती पुल तक बाइक रैली निकाली गई। केसी मिश्रा ने कहा कि संगठन के अध्यक्ष दीपक पर बेबुनियाद आरोप लगाकर फंसाने की साजिश की जा रही है। सरकार को जोशी पर लगे आरोपों को खारिज कर जांच रोकनी चाहिए। कर्मियों ने सरकार से रोस्टर के हिसाब से पहला पद देने, विभागीय कर्मचारियों को पदोन्नत करने की मांग की है। बाइक रैली में आलोक पांडेय, कीर्ति मिश्रा, संतोष जोशी, लक्ष्मण बोरा, चंद्रशेखर पांडे, विक्रम नेगी, धरम सिंह, राजेंद्र कोरंगा, चंचल नगरकोटी, राजेंद्र सिंह नाकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed