{"_id":"0e1313f55539973d2f04414193324b63","slug":"by-pharmacists-fast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसिस्टों ने किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसिस्टों ने किया अनशन
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
एरियर का भुगतान करने समेत अन्य लंबित मांगे पूरी नहीं होने से नाराज फार्मेसिस्टों ने मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन किया। क्रमिक अनशन में शिवचरण और आरपी भट्ट बैठे। बाद में फार्मेसिस्टों की मुख्य चिकित्साधिकारी से हुई सकारात्मक वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने उपकेंद्र दुधोली के फार्मेसिस्ट का वर्ष 2010 का वेतन का भुगतान करने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों का भुगतान करने, वर्ष 2006 में नियुक्त फार्मेसिस्टों को दो वर्ष की सेवा के बाद वेतन अवशेष, मकान किराया भत्ता देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कई बार सूचना देने के बाद भी काम लटके पड़े हैं। उन्होंने फार्मेसिस्ट संवर्ग की उपेक्षा पर रोष जताया।
बाद में फार्मेसिस्टों की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केसी भट्ट से वार्ता हुई। वार्ता में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भट्ट ने सेवा संबंधी प्रकरणों का निस्तारण तीन माह के भीतर करने का आश्वासन दिया। सीएमओ से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। इस मौके पर अध्यक्ष गोकुल सिंह मेहता, प्रांतीय महामंत्री सीएस मेहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीएस कोरंगा, जिला मंत्री डीके जोशी, संयुक्त मंत्री मनोहर मेहता, कोषाध्यक्ष एमसी अधिकारी, मनमोहन सिंह रौतेला, प्यारे लाल, रामशरण, तारा सिंह, संजय प्रकाश, राजेश कर्नाटक, आरएस आर्या, एबी पाटन, आरएस भोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो- मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे फार्मेसिस्ट। (28एएलएम3पी