फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Businessman rape a teenager

पड़ोसी व्यवसायी ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Businessman rape a teenager
अल्मोड़ा। नगर निवासी एक अधेड़ व्यवसायी ने नगर की ही एक किशोरी को अपनी कार में हल्द्वानी से अल्मोड़ा लाते वक्त खैरना के पास हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं, किसी को इस बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी व्यवसायी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिक ल परीक्षण करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निवासी किशोरी को जरूरी कार्य से हल्द्वानी जाना था। आरोपी चंदन सिंह बिष्ट ने किशोरी के परिजनों से खुद भी किसी कार्य से हल्द्वानी जाने की बात कही। इस पर परिवारजनों ने परिचित होने की वजह से किशोरी को उसके साथ हल्द्वानी भेज दिया। आरोप है कि हल्द्वानी से लौटते वक्त व्यवसायी ने खैरना के पास किशोरी से दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर पहुंचने पर पीड़िता ने मामले की पूरी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की तहरीर पर रविवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा कोतवाली के प्रभारी कोतवाल संतोष देवरानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना नैनीताल जिले के खैरना के समीप होने के कारण केस को नैनीताल जिले में ट्रांसफर किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed