{"_id":"5cae2764bdec220c2c2a222e","slug":"buses-busy-in-election-and-passenger-irritated","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें चुनाव में व्यस्त और यात्री पस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें चुनाव में व्यस्त और यात्री पस्त
Wed, 10 Apr 2019 10:57 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Wed, 10 Apr 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में बसों का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए परिवहन विभाग द्वारा कुल 900 छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण करने के बाद रूटों में बसों की भारी कमी हो गई है। वाहनों के चुनाव कार्य में लगने के बाद खासकर ग्रामीण क्षेत्र के रूटों में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार को भी कई रूटों में बसों का संचालन ठप रहा। इससे यात्री परेशान रहे। चुनाव के एक-दो दिन बाद तक कई मार्गों पर बसों और टैक्सियों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
प्रशासन ने लोकसभा चुनाव कार्य के लिए रोडवेज, केमू और टैक्सियों का अधिग्रहण किया है। इस कारण रूटों पर बसों की कमी हो गई है। बुधवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की अल्मोड़ा-मासी, अल्मोड़ा-धरमघर-दिल्ली, अल्मोड़ा-अटपेसिया-दिल्ली, अल्मोड़ा-मासी, अल्मोड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-लखनऊ, अल्मोड़ा-गुरुग्राम सेवाओं का संचालन ठप रहा। केमू की रानीखेत, मौलेखाल, द्वाराहाट, पिथौरागढ़, बागेश्वर, गरुड़, ताकुला को जाने वाली बसें भी नहीं चलीं। इस कारण मासी, पिथौरागढ़, मौलेखाल, बागेश्वर, दिल्ली आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों की फजीहत हुई।
विज्ञापन