फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bus service started from Deghat to KMOU

Almora News: देघाट से केएमओयू के लिए बस सेवा शुरू

Sun, 09 Apr 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 09 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bus service started from Deghat to KMOU
स्याल्दे में मुख्य चौराहे पर केएमओयू बस के चालक, परिचालक का स्वागत करते लोग।
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। देघाट से हल्द्वानी तक लंबे समय से बंद केएमओयू बस सेवा फिर से शुरू हो गई है। बस के स्याल्दे पहुंचने पर लोगों ने खुशी जताते हुए चालक और परिचालक का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। देघाट से हल्द्वानी तक पूर्व में केएमओयू की सीधी बस सेवा संचालित होती थी जो बीते एक साल से बंद थी। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को अधिक किराया देकर टैक्सी में सफर करना पड़ रहा था। बीते दिनों क्षेत्र के लोग हल्द्वानी पहुंचकर केएमओयू के मंडल प्रबंधक से मिले थे। उनकी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए केएमओयू ने फिर से बस सेवा शुरू की है। रविवार को बस हल्द्वानी से स्याल्दे पहुंचती तो लोगों की खुशी से झूम उठे। लोगों ने कहा कि बस सेवा संचालित होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। वहां गौरीशंकर आर्य, रणजीत मेहरा, नन्दन बिष्ट, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed