फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bus overturned in the road near Basoli, 10 passengers injured, two referees

बसोली के पास सड़क में पलटी बस 10 यात्री घायल, दो रेफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bus overturned in the road near Basoli, 10 passengers injured, two referees
अल्मोड़ा के बसौली (ताकुला) के समीप सड़क में पलटी बस। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-ताकुला मोटरमार्ग पर बसोली के समीप एक केएमओयू की बस अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गई। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उनका वहां उपचार किया गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गनीमत रही कि बस के सड़क पर ही पलटने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बस संख्या यूके 04 पीए 0521 हल्द्वानी से बागेश्वर आ रही थी। अल्मोड़ा-ताकुला मोटरमार्ग पर बसोली ग्रामीण बैंक के पास मोड़ पर अचानक बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस अचानक सड़क पर पलट गई। बस के सड़क पर पलटने से यात्रियों की चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर ताकुला चौकी के एएसआई उमेश चंद्र लोहनी के नेतृत्व में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को राजकीय स्वास्थ्य केंद्र ताकुला ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य आठ यात्रियों का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इधर ताकुला चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिंगवाल ने बताया कि बस में 24 यात्री सवार थे। चालक ने पूछताछ में बस का स्टेरिंग लॉक होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed