फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Burnt body found in burnt car in Bhanoli, suspected of murder

संदिग्ध रूप से जली कार में युवक का जला शव मिलने से सनसनी 18-42-48

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Burnt body found in burnt car in Bhanoli, suspected of murder
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाइवे में जली हुई कार। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर आरतोला के समीप संदिग्ध हालात में जली हुई कार में जला हुआ शव बरामद होने से खलबली मच गई। जली हुई कार से कुछ दूरी पर ही एक घायल युवक भी मिला है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साले ने उसकी शिनाख्त सिब्बन के रूप में की है। राजस्व पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, घायल हालत में मिले युवक को अल्मोड़ा बेस अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल, उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भनोली तहसील के अंतर्गत आरतोला के समीप पटोरिया फार्म के पास अल्टो कार संख्या यूके 04 एन 4113 जली हुई हालत में मिली। सुबह करीब चार बजे राजस्व पुलिस को स्थानीय लोगों ने जली हुई कार के बारे में सूचना दी। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम ने कार की तलाशी ली तो इसमें पूरी तरह से जला हुआ एक शव बरामद हुआ। इसके साथ ही 100 मीटर की दूरी पर गधेरे में एक अन्य व्यक्ति घायल अवस्था में दिखाई दिया। राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गधेरे से घायल को निकाला। उसकी सांसें चल रहीं थीं। उसे 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉ. अजय आर्या ने बताया कि घायल के सिर पर गंभीर चोटें थीं, जिसके चलते उसे रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

इधर, देर शाम मृतक की शिनाख्त शैल पतालदेवी अल्मोड़ा निवासी सिब्बन सिंह उर्फ पप्पू (48) के रूप में हुई। घटनास्थल पर तहसीलदार कुलदीप पांडे, नायब तहसीलदार दीवान सिंह सलाल, राजस्व उप निरीक्षक सुरेश अंडोला, तनुज जोशी, मनोज कुमार, समन सागर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल व्यक्ति आग की चपेट में आने से बचा
अल्मोड़ा। घायल व्यक्ति की चोटें तो गंभीर हैं, लेकिन वह आग की चपेट से बचा हुआ है। उसके सिर पर गंभीर चोटें हैं। घायल की खबर लिखी जाने तक पहचान नहीं हो पाई थी। उसे अल्मोड़ा तहसील क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। संवाद
दोस्तों के साथ जागेश्वर जाने की बात कहकर निकला था सिब्बन
अल्मोड़ा। कार अग्निकांड में मारा गया सिब्बन सिंह बृहस्पतिवार शाम से लापता था। राजस्व पुलिस ने बताया कि मृतक के साले कुलदीप ने उसकी शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि सिब्बन अपने दोस्तों के साथ जागेश्वर जाने की बात कहकर निकला था। बृहस्पतिवार रात से उसका फोन बंद था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया था। राजस्व पुलिस का कहना है कि मृतक के साले ने ही कार अपनी होने के साथ शव जीजा का होने की शिनाख्त की है।(संवाद)
नैनीताल जिले के नंबर वाली कार से पूरा दिन करते रहे शिनाख्त
अल्मोड़ा। संदिग्ध हालात में जली हुई कार का नंबर नैनीताल जिले का है। राजस्व पुलिस ने शिनाख्त के लिए जांच की। जांच में पता चला कि नैनीताल जिले से पंजीकृत कार अल्मोड़ा जिले में ट्रांसफर है। शिनाख्त के बाद परिजनों ने बताया कि कार उन्होंने हल्द्वानी से खरीदी थी। (संवाद)

कोट-----------
कार जली होने की सूचना मिली, जिसके बाद राजस्व टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जली हुई कार के अंदर एक जला हुआ शव मिला। साथ ही घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक युवक घायल भी मिला। घायल को अस्पताल भेजा गया, मृतक के संबंधी ने उसकी शिनाख्त की है। मामला फिलहाल संदिग्ध है जिसकी जांच की जा रही है। - दीवान सिंह सलाल, नायब तहसीलदार, भनोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed