{"_id":"5e80bb7e8ebc3e711a36c29c","slug":"burn-home-in-garur-garud-news-hld3786877162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व बीडीसी सदस्य के घर में आग लगने से 45 हजार की नकदी और आवश्यकीय कागजाद जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व बीडीसी सदस्य के घर में आग लगने से 45 हजार की नकदी और आवश्यकीय कागजाद जलकर राख
गरुड़ (बागेश्वर)। अज्ञात लोगों ने राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों के मजकोट गांव में पूर्व बीडीसी सदस्य के घर आग लगा दी। इससे घर में रखे 45000 रुपये समेत जरूरी कागजात भी जल गए।
विज्ञापन
सुदूरवर्ती गोमती घाटी के मजकोट के पूर्व बीडीसी सदस्य आनंद पुरी का परिवार बृहस्पतिवार रात गहरी नींद में सोया था। तभी अज्ञात लोगों ने रात में घर के ड्राइंग रूम में आग लगा दी। घटना के बाद पूर्व बीडीसी सदस्य का परिवार जागा तो परिवार के सदस्यों को ड्राइंग रूम से धुआं आता दिखा। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर आग बुझा दी। घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दी। पटवारी संजय कुमार आर्या राजस्व पुलिस की टीम के साथ शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। पूर्व बीडीसी सदस्य के पुत्र मदन पुरी ने पटवारी को तहरीर दी। बताया कि कमरे में आग लगाई गई है। उस कमरे में रखे बॉक्स में रखे 45000 रुपये समेत जरूरी कागजात भी जल गए हैं। तहरीर के आधार पर पटवारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 436 और 457 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।