फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   buransh flower bloomed before time in almora

समय से पहले खिला बुरांश का फूल: काफल भी पकने को तैयार, स्थानीय लोग हैरान; बदलते मौसम चक्र ने दिखाए नए रंग

Tue, 28 Jan 2025 02:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 28 Jan 2025 02:35 PM IST
सार

पहाड़ में अक्सर फरवरी दूसरे पखवाड़े से मार्च में खिलने वाला बुरांश का फूल इस बार जनवरी में ही खिल गया। इससे लोग हैरत में हैं और मौसम चक्र में परिवर्तन को ही इसकी वजह मानते हैं। जंगलों में कई जगह काफल पकने को तैयार है।

विज्ञापन
buransh flower bloomed before time in almora
बुरांश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलवायु परिवर्तन का असर किस कदर पहाड़ों पर है। इसका ताजा उदाहरण इनदिनों धौलछीना के इर्द-गिर्द व बिनसर अभयारण्य के जंगलों में साफ दिख रहा है। पहाड़ में अक्सर फरवरी दूसरे पखवाड़े से मार्च में खिलने वाला बुरांश का फूल इस बार जनवरी में ही खिल गया। इससे लोग हैरत में हैं और मौसम चक्र में परिवर्तन को ही इसकी वजह मानते हैं। जंगलों में कई जगह काफल पकने को तैयार है।

विज्ञापन

आमतौर पर पहाड़ के जंगलों में बुरांश का फूल 15 मार्च के बाद भी खिलता है। इसके बाद ही मार्च दूसरे पखवाड़े और अप्रैल में काफल पकता है। मगर अब प्रकृति अपना अलग रंग दिखा रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस बार जनवरी के पहले पखवाड़े से ही धौलछीना के आसपास तथा बिनसर अभयारण्य के जंगलों में बुरांश खिल गया है। कुछ जंगलों में काफल भी पकने लगा है।

विज्ञापन

जाहिर है कि अब ठंडे पहाड़ गर्म होने लगे हैं और यहां की आबोहवा धीरे-धीरे बदल रही है। स्थिति ये है कि इस साल सर्दियों में अभी तक मात्र दो दिन बारिश हो सकी है। बाकि पूरा शीतकाल शुष्क गुजरा है। जिससे पहाड़ जैव विविधता बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। जनवरी में बुरांश का खिलना और काफल का पकना चिंतनीय स्थिति पेश करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समय से पहले पेड़-पौधों का फूलना-फलना सीधे-सीधे जलवायु परिवर्तन का असर है। पहाड़ में एक-दो माह पहले की बुरांश का फूलना, काफल, आड़ू, नाशपाती आदि के फलों का पकने की यही वजह है। बारिश व बर्फबारी नहीं होने से इन प्रजातियों को समय से पहले ही अनुकूल तापमान मिल रहा है। प्रदूषण बढ़ने से यह स्थिति आई है। जो चिंतनीय है। - डाॅ. धनी आर्या, विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed