फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bull spreading panic in villages

गांव में घुसे सांड ने मचाया उत्पात, दहशत पैदा कर दिनचर्या की ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Bull spreading panic in villages
गांव में घुसने के बाद एक घर के बाहर खड़ा सांड। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा) । क्षेत्र में पिछले छह माह में कई लोगों पर हमला कर आतंक का पर्याय बने सांड़ ने ग्राम पंचायत फुलई के पांडेपुरी में धावा बोलकर लोगों में दहशत पैदा कर दी। इस दौरान गांव की दिनचर्या पूरी तरह से ठप हो गई। लोगों का इधर-उधर जाना भी मुश्किल हो गया। गांव के युवाओं ने एकजुट होकर लाठी-डंडों से उसे किसी तरह नदी की तरफ भगाया। इस दौरान दो लोग उसके हमले से बाल-बाल बच गए। तहसीलदार ने गांव पहुंचकर लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले छह माह से हमलावर सांड़ के आतंक से लोग परेशान हैं। अब तक एक दर्जन से भी अधिक लोगों पर हमला कर चुका सांड़ शनिवार की देर रात फुलई के पांडेपुरी गांव में घुसकर उत्पात मचाने के साथ ही लोगों के घरों के दरवाजों पर सींग से हमला करने लगा। सांड़ का ये तांडव रविवार दोपहर तक चलता रहा। इस दौरान लोगों का बाहर-भीतर जाना मुश्किल हो गया। सांड़ ने एक तरह से गांव की दिनचर्या को ही ठप कर दिया।
विज्ञापन

बाद में गांव के लोगों ने एकजुट होकर उसे किसी तरह से नदी की तरफ भगाया। इस दौरान दो लोग उसके हमले से बाल-बाल बचे। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता हरगोविंद पांडे और पूर्व बीडीसी सदस्य योगेश पांडे ने प्रशासन को सांड़ के आतंक की जानकारी देते हुए उसे शीघ्र पकड़ने की मांग की। गांव के दिनेश जोशी, दीपक जोशी, गुड्डू पांडे,हिमांशु, उमेश, तन्मय, योगेश पांडे, हरगोविंद पांडे आदि ने सांड़ के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। इधर सूचना पर गांव पहुंचे तहसीलदार सतीश बर्थवाल ने मामले से शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

चौखुटिया अन्तर्गत फुलई के पांडेपुरी में लाठी डंडे लेकर खड़े सांड के आतंक से परेशान लोग।

चौखुटिया अन्तर्गत फुलई के पांडेपुरी में लाठी डंडे लेकर खड़े सांड के आतंक से परेशान लोग। - फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed