फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   accident

बोलेरो खड्ड में गिरी, ग्यारह यात्री घायल

Thu, 14 Apr 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 14 Apr 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
accident
बोलेरो खड्ड में गिरी - फोटो : अमर उजाला

 मनान से सोमेश्वर की ओर आ रही एक बोलेरो बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल के समीप अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। दुर्घटना में चालक समेत ग्यारह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सोमेश्वर अस्पताल में डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले जाया गया। इनमें से तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


चार बेस अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि चार लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।बोलेरो संख्या यूके-02-टीए-0157 प्रात: 10 बजे मनान से सोमेश्वर की ओर आ रही थी। इसी बीच बोलेरो का एक्सल टूट गया और अस्पताल से कुछ पहले वह एक कलमठ से नीचे खड्ड में गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार गौरी दत्त तिवारी, पटवारी महिमन भाकुनी, रवि मोहन बिष्ट, ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा, एसआई गंगा सिंह, पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने घायल चालक इंद्र कुमार (28) निवासी सिलंगिया, बहादुर सिंह (72) निवासी बाबरी, उनका पोता दीपक (ढाई साल ), सुंदर सिंह (40), बाबी अल्मियां (17), नंदी जोशी (46), उम्मेद सिंह अल्मियां (72) चारों निवासी भाटगाड़, गोकुल कुमार (15), जगदीश सिंह (69),  नंदी देवी (55) दोनों निवासी मैगड़ी, संजू भंडारी (38) निवासी धौल गांव को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में डा. सुरेश चंद्र पाठक, डा. आनंद नारायण तिवारी ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। बहादुर सिंह, जगदीश सिंह, उम्मेद सिंह, दीपक को अधिक चोट पहुंची है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों से अल्मोड़ा बेस अस्पताल भेजा गया।

नंदी, दीपक, गोपाल सिंह, इंद्र कुमार बेस में भर्ती हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल जगदीश सिंह, बहादुर सिंह, उम्मेद सिंह को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। शेष चार लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उधर क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने फोन पर डीएम और सीएमओ से वार्ता की और घायलों को पर्याप्त इलाज उपलब्ध कराने को कहा।


बाक्स
एक्स-रे तक की सुविधा उपलब्ध नहीं
सोमेश्वर। सोमेश्वर अस्पताल में एक्स-रे तक की सुविधा नहीं है। जिसके चलते बोलेरो दुर्घटना के घायलों के अस्पताल में एक्सरे तक नहीं हो पाए। डाक्टरों को घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अल्मोड़ा रेफर करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed