{"_id":"614e1c9a8ebc3e0b990336d5","slug":"building-collapsed-in-ranikhet-ranikhet-news-hld4391636167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मजखाली में पुराना रिहायशी मकान हुआ जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मजखाली में पुराना रिहायशी मकान हुआ जमींदोज
मजखाली में बारिश से जमींदोज हुआ रिहायशी भवन। संवाद
- फोटो : RANIKHET
Link Copied
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बारिश के कारण यहां निकटवर्ती मजखाली में एक पुराना रिहायशी मकान जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। राजस्व पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है।
विज्ञापन
तहसील के ग्राम मल्ली रियूनी मजखाली में बृहस्पतिवार को गणेश राम का पुराना आवासीय मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त गणेश अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। फिलहाल परिवार ने चाचा के मकान में शरण ली हुई है। इधर, उप राजस्व निरीक्षक ने मौका मुआयना कर लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि गणेश राम गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है, प्रशासन से उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग उठाई गई है। बता दें कि बारिश के कारण क्षेत्र में तमाम तरह के नुकसान हो रहे हैं। असोज के महीने में ग्रामीणों को खेती किसानी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।