फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BSc Nursing student turned out to be the kingpin of ganja smuggling in almora

Almora News: गांजा तस्करी का सरगना निकला बीएससी नर्सिंग का छात्र, छह दबोचे; 36.692 किलो नशीला पदार्थ बरामद

Wed, 07 May 2025 01:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 07 May 2025 01:35 PM IST
सार

भतरौंजखान और देघाट थानों की पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी। रात में तस्करी से गांजा पार लगा रहे छह तस्करों को दबोचा है। इन तस्करों के कब्जे से कुल 36.692 किलो गांजा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
BSc Nursing student turned out to be the kingpin of ganja smuggling in almora
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अल्मोड़ा में बीते सोमवार की देर रात भतरौंजखान और देघाट थानों की पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी। रात में तस्करी से गांजा पार लगा रहे छह तस्करों को दबोचा है। इन तस्करों के कब्जे से कुल 36.692 किलो गांजा बरामद हुआ है। देघाट में पकड़े गए गांजा तस्करों का सरगना ऊधमसिंह नगर से बीएससी नर्सिंग कर रहा है। उसके खिलाफ कई धाराओं में मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने के एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशों के चलते पुलिस लगातार नशा तस्करों पर निगाह रखे हुए है। जिले के थाना देघाट अंतर्गत थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती सोमवार रात को सुरमोली तिराहे के करीब 300 मीटर दूर घुगुती रोड पर टाटा नेक्सॉन कार (डीएल 14 सीजे 1385) से तीन तस्करों के कब्जे से तीन कट्टों में कुल 29.986 किलो गांजा बरामद किया। तीनों तस्करों कमल सिंह निवासी ग्राम सरकथल, थाना बादली टांडा, जनपद रामपुर, दीपक कुमार निवासी ग्राम चकर गांव, थाना सल्ट, जिला अल्मोड़ा, हिमांशु रावत उर्फ मकाऊ निवासी ग्राम चित्रकूट कॉलोनी, थाना रामनगर, जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ थाना देघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि ये लोग गांजा सराईखेत से लाकर रामनगर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


गांजे के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर लिया है और आरोपियों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। दूसरा मामला थाना भतरौंजखान के अंतर्गत का है। बीती रात भतरौंजखान के थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बासोट भिकियासैंण रोड पर इंडिका कार (यूपी 62एई 6599) में सवार तीन तस्करों के कब्जे से कुल 6.71 किलो गांजा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपियों रिजवान कुरैशी निवासी ब्लाक रोड टंकी चौराहा, रामनगर, जिला नैनीताल, मो. अबुजर निवासी ब्लॉक रोड खताड़ी, बड़ी मस्जिद, रामनगर, जिला नैनीताल और मो. परवेज निवासी कार्बेट नगर कॉलोनी ग्राम पुछड़ी, थाना रामनगर, जिला नैनीताल को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ थाना भतरौंजखान में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एफआईआर पंजीकृत कर वाहन सीज किया गया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed