फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bronze medalist Pragya was honored by the Sports Minister

Almora News: कांस्य पदक विजेता प्रज्ञा को खेल मंत्री ने किया सम्मानित

Fri, 28 Nov 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 28 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bronze medalist Pragya was honored by the Sports Minister
फोटो- 28एएलएम7पी- प्रज्ञा जोशी को सम्मानित करती खेल मंत्री रेखा आर्या। स्रोत - स्वयं - फोटो : संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विश्व सीनियर जुजित्सु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली रानीखेत की प्रज्ञा जोशी को खेल मंत्री रेखा आर्य ने सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि प्रज्ञा की उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है। प्रज्ञा ने इस उपलब्धि का श्रेय कोच सतीश जोशी को दिया है।
विज्ञापन

प्रज्ञा थाईलैंड में आयोजित विश्व सीनियर चैंपियनशिप में भारत की 23 सदस्यीय टीम का हिस्सा रही। इसमें 78 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। भारत ने प्रतियोगिता मेें चार पदक जीते। प्रज्ञा विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली उत्तराखंड की पहली महिला जुजित्सु खिलाड़ी बन गई हैं। सम्मान समारोह में जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, उप निदेशक खेल संजीव पौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed