फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bricks and iron rods are visible from the roof of Junior High School Bainali

Almora News: जूनियर हाईस्कूल बैनाली की छत से ईंटें और सरिया दिखा रहीं आंखें

Sat, 09 Aug 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 09 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bricks and iron rods are visible from the roof of Junior High School Bainali
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट विकासखंड मुख्यालय से 30 किमी दूर स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल बैनाली का भवन जर्जर है। बारिश में विद्यालय की छत टपकने लगती है। दीवारों से प्लास्टर उखड़ने लगा है। आंधी तूफान और बारिश में विद्यार्थी जान जोखिम में डाल कर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

करीब 15-16 साल पहले विद्यालय भवन का निर्माण किया गया था। निर्माण में गुणवत्ता की कमी के चलते विद्यालय भवन बदहाली की मार झेल रहा है। भवन की दीवारों में दरारे पड़ गई हैं। छत का प्लास्टर उखड़ने से ईंटें और लोहे की सरिया दिख रही है। विद्यालय की जर्जर छत हादसे को दावत दे रही है। बारिश होने पर छत से पानी टपकता है और कक्षा-कक्षों में बैठना मुश्किल हो जाता है। 23 छात्र-छात्राएं जोखिम उठाकर पढ़ने के लिए मजबूर हैं। छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए सिर्फ दो शिक्षक हैं। संवाद
विज्ञापन


चहारदीवारी नहीं, सुरक्षा खतरे में
विद्यालय की चहारदीवारी भी नहीं बनी है। छुट्टी के बाद लावारिस पशु विद्यालय परिसर में घुस जाते हैं। पशुओं के शौच करने से जहां गंदगी हो जाती है वहीं वह विद्यालय परिसर की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना खेल मैदान कैसे तैयार होंगे भावी खिलाड़ी
विद्यालय में खेल मैदान भी नहीं है। प्रार्थना स्थल भी बहुत छोटा है। विद्यार्थी प्रार्थना स्थल पर खेलने को मजबूर हैं। मैदान न होने से खेल गतिविधियों के आयोजन में दिक्कतें आ रही हैं।
लोग बोले

बच्चे देश के भावी भविष्य हैं, लेकिन सिस्टम बच्चों की सुरक्षा की प्रति गंभीर नहीं है। जर्जर छत के नीचे पढ़ने से कभी ही हादसा हो सकता है। जर्जर भवन का जल्द सुधारीकरण किया जाए। - पंकज बिष्ट, प्रधान बैनाली।

-

सरकारी विद्यालयों की अनदेखी से बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ती है। न तो विद्यालय की चहारदीवारी बन सकी और ही जर्जर भवन का सुधारीकरण हो पाया है। अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। - भगत बिष्ट, बैनाली।

-

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत जूनियर हाईस्कूल में भाषा, विज्ञान सहित कम से कम तीन शिक्षक होने जरुरी हैं। एक और शिक्षक की नियुक्ति की जानी चाहिए। - विनोद थापा, प्रदेश अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ।


-

विद्यालय भवन के सुधारीकरण का प्रस्ताव जिला मुख्यालय के माध्यम निदेशालय को भेजा गया है। बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत हैं। - वंदन रौतेला, खंड शिक्षाधिकारी द्वाराहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed