फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Break the lock of the shop, clean up the cash

दुकान का ताला तोड़कर कर नकदी, सामान साफ किया  

Sat, 13 Oct 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 13 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Break the lock of the shop, clean up the cash
देवायल में चोरों द्वारा दुकान के खिड़की की काटी गई सरिया। - फोटो : अमर उजाला
सल्ट तहसील के जीजीआईसी देवायल के पास चोरों एक दुकान का ताला तोड़कर छह हजार की नकदी और सामान चुरा लिया। इसके बाद चोर यहां से सौ मीटर दूर स्थित एक दुकान की खिड़की का सरिया काटकर अंदर घुसे लेकिन वहां उन्हें नकदी नहीं मिली। चोरों ने एक मेडिकल स्टोर के दरवाजे का ताला तथा कुंडा तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात चोरों ने सल्ट तहसील के जीजीआईसी देवायल के पास स्थित संजय सिंह के जनरल स्टोर तथा चाय की दुकान का ताल तोड़कर दुकान में रखी छह हजार रुपये की नकदी, गुटखा के पैकेज साफ कर लिए। इसके बाद चोर इससे सौ मीटर दूर स्थित देवालय निवासी राजेंद्र सिंह की दुकान की खिड़की का सरिया काटकर अंदर घुस गए। लेकिन इस दुकान में उन्हें नकदी नहीं मिली। 
विज्ञापन

 चोरों ने देवालय निवासी उत्तम सिंह के मेडिकल स्टोर के दरवाजे का कुंडा तथा ताला तोड़ डाला। दरवाजे में सेंटर लॉक होने के कारण वह दरवाजे को नहीं तोड़ पाए। तीनों व्यापारी शुक्रवार की सुबह दुकान पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। तीनों ने सल्ट थाने में इस मामले की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed