फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Break the glass car standing on the side of the road

सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे तोड़े

Sat, 24 Nov 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 24 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Break the glass car standing on the side of the road
चिलियानौला में इस तरह से क्षतिग्रस्त की गई है कार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नवगठित चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र में अराजक तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। कार के शीशे तोड़ दिए गए। वार्ड नंबर चार में हुई इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में रोष है। स्थानीय नागरिकों ने वहां अब पुलिस चौकी खोलने की मांग बुलंद कर दी है। पूर्व में भी अराजक तत्व कई बार इस तरह की हरकतें कर चुके हैं।  


जानकारी के अनुसार वार्ड नवंबर चार में सड़क किनारे पान सिंह कुवार्बी की मारुति सुजुकी कार संख्या यूके 01 ए 4877 खड़ी थी। शुक्रवार की रात्रि अराजक तत्वों ने कार क्षतिग्रस्त कर दी। कार के पीछे के शीशे तोड़ दिए गए। यहां अधिकांश लोग वाहनों को रात्रि में सड़क के किनारे खड़ी कर जाते हैं। पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों का पेट्रोल तक चुरा लिया जाता है। अब अराजक तत्व वाहनों को क्षति पहुंचाने लगे हैं, जिस कारण वाहन स्वामियों में रोष है। व्यवसायी कमलेश बोरा का कहना है कि अब नगर पालिका का गठन हो चुका है, वहां पुलिस चौकी खुलनी जरूरी है। बता दें कि चिलियानौला क्षेत्र पुलिस के अंतर्गत आता है। कई बार रात्रि में पुलिस यहां गश्त भी करती है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed