फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Breaches of the rights of the concerned Panchayat Pradhan

पंचायतों के अधिकारों के हनन से प्रधान चिंतित

Sat, 25 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 25 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर यहां ब्लाक के विभिन्न ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य निर्माण के 14 साल बाद भी पंचायती राज एक्ट नहीं बन सका है। जिसके चलते पंचायतों का विकास भी प्रभावित हो रहा है। प्रधानों ने कहा कि वर्तमान में पंचायतों के अधिकारों का हनन भी हो रहा है। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय बढ़ाने की भी मांग उठाई गई।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि सरकारों में पंचायतों के सुदृढ़ीकरण की इच्छा नहीं है। अगर इच्छा होती तो हर गांव में पंचायत सचिव की नियुक्ति होती। पंचायत प्रतिनिधियों को उचित मानदेय दिया जाना चाहिए। कहा कि वेतन, भत्ते बढ़ाने के लिए जहां सांसद, विधायक सभी नियमों को ताक पर रखकर एकजुट हो जाते हैं, वहीं पंचायत प्रतिनिधियों का कोई सुधलेवा नहीं हैं।
विज्ञापन


नुमाइंदे पहाड़ की विषमताओं के कारण योजनाएं नहीं बना रहे हैं। जिस कारण पलायन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सरकारें अच्छे दिन आने की बात कहती हैं लेकिन चीनी, केरोसिन, राशन आदि आम जनता का खाद्यान्न कोटा घटाया जा रहा है। पहाड़ की खेतीबाड़ी जानवरों ने चौपट कर दी है, ऐसे में सरकार को ग्रामीणों को उचित मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रधान हिम्मत सिंह, पूरन पांडे, महेश पंत, जोगा राम, जानकी देवी, पुष्पा तिवारी, राधा किरौला, विपिन पंत, धर्मा देवी, हेमा देवी, हंसी देवी, अनीता देवी आदि प्रधान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed