फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BPED trained demanded appointment

Almora News: बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षितों ने की नियुक्ति की मांग

Mon, 07 Aug 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
BPED trained demanded appointment
अल्मोड़ा में एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को ज्ञापन देते बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित। संवाद

विज्ञापन
अल्मोड़ा। बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षितों ने नियुक्ति की मांग पर एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य तो कर दिया है लेकिन व्यायाम शिक्षकों की तैनाती से सरकार हाथ पीछे खींच रही है। शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति की फाइल सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रही है और प्रशिक्षित बेरोजगारी की मार सहने के लिए मजबूर हैं।

सोमवार को प्रशिक्षित बेरोजगारों ने सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य किया गया है। हर विद्यालय में एक व्यायाम शिक्षक की तैनाती का नियम है लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है। लंबे समय से विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया शासन में गतिमान है जिस पर कोई निर्णय अब तक नहीं आ सका। इस मामले को कैबिनेट में लाना तय हुआ था लेकिन शासन में बैठे अधिकारियों की लापरवाही से इसकी फाइल धूल फांक रही है। ऐसे में प्रशिक्षित बेरोजगारी की मार सह रहे हैं।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो प्रशिक्षित सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे, जिलाध्यक्ष नवीन चंद्र, मुकुल सार्की, अमित टम्टा, राजू बिष्ट, हरीश गोस्वामी, योगेश भट्ट, अशोक भोज सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed