फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Both parties can play bets on political families

राजनीतिक परिवारों पर दांव खेल सकते हैं दोनों दल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Both parties can play bets on political families
अल्मोड़ा। विधानसभा चुनाव होने में अब एक साल का समय बचा है। ऐसे में अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। सल्ट कुुमाऊं मंडल में है तो वहीं उसकी सीमा का बड़ा हिस्सा गढ़वाल से लगा है। भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के कारण यह सीट खाली हुई है। दोनों दलों से सियासत में दखल रखने वाले परिवार टिकट की जुगत में लगे हैं। ऐसी स्थिति में यहां मुकाबला रोचक होने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र जीना 2007, 2012 और 2017 का विधानसभा चुनाव यहां से जीते थे। इस सीट पर अब उनके बड़े भाई महेश जीना का नाम चर्चाओं में है। वह क्षेत्र में लगातार सक्रिय भी रहते हैं। फिलहाल तो संभावना है कि भाजपा उन्हीं को टिकट दे दे। इधर भाजपा से ही काशीपुर निवासी डॉ. यशपाल रावत भी लगातार लोगों से संपर्क बना रहे हैैं। वह काशीपुर में रहते हैं और पेशे से सर्जन हैं। मूल रूप से वह सल्ट के ही रहने वाले हैं। वह साफ सुथरी और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले दिनों देहरादून में भाजपा के के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी।
विज्ञापन

इधर कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी गंगा पंचोली भी दावेदारों में शामिल हैं। वह स्याल्दे की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं और उन्होंने पिछली बार इस सीट से कांग्रेस की ओर से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। वह दूसरे नंबर पर रहीं। मोदी लहर में भी उन्होंने भाजपा को जोरदार टक्कर थी। वहीं राज्य गठन के बाद हुए विधानसभा चुनाव में यहां से विधायक रह चुके कांग्रेस नेता रणजीत सिंह रावत अपने बेटे को यहां से टिकट दिलवाना चाहते हैं। उन्होंने पिछली बार भी यहां से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने उन्हें रामनगर सीट से चुनाव लड़वाया। उनके बेटे विक्रम रावत भी यहां जाना पहचाना नाम हैं। सल्ट के ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ही पार्टियां अगर परिवारवाद के तहत ही टिकट देतीं हैं तो मुकाबला रोचक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर बहुल सीट है सल्ट विधानसभा
अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा सीट में करीब 95 हजार मतदाता हैं और यह सीट ठाकुर मतदाता बहुल मानी जाती हैं। 2007 में परिसीमन हुआ और भिकियासैंण सीट को भी इसी में मिला दिया गया। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र जीना को 21581 वोट मिले थे तो वहीं कांग्रेस की गंगा पंचोली को 18677 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed