{"_id":"68ed47a3ee4a8f40ff063274","slug":"bonus-and-animal-husbandry-equipment-distributed-to-40-livestock-farmers-almora-news-c-231-1-bgs1001-119277-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 40 पशुपालकों को वितरित किया बोनस और पशुपालन का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 40 पशुपालकों को वितरित किया बोनस और पशुपालन का सामान
Tue, 14 Oct 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रदेश के पशुपालन मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा देर सायं गरुड़ पहुंचे। उनके जिले में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र के पशुपालकों से मुलाकात कर उन्हें बोनस और पशुपालन की सामग्री वितरित की।
सोमवार को पर्यटक आवास गृह बैजनाथ पहुंचे प्रभारी मंत्री बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और संगठन मिलकर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विकास की किरण को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जी-जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दुग्ध समिति क्षेत्रपाल के कार्यक्रम में पहुंचकर क्षेत्र के पशुपालकों से वार्ता कर उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, ब्लाक प्रमुख किशन बोरा, जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी, दीपक खुल्बे, ज्येष्ठ प्रमुख नंदन थापा, मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद, डीके जोशी, दिनेश बिष्ट, हरीश रावत, ठाकुर मेहरा, कैलाश खुल्बे, राजू नेगी, रोहित पांडे, विनोद पांडे, पंकज कंसेरी, नंदन सजवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।