फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora News: Drunk driver ran Bolera put the lives of passengers in trouble reached Lodhia in fear

Almora News: नशे में दौड़ा दी बोलेराे, यात्रियों की जान आफत में डाली, डरे सहमे लोधिया तक पहुंच गए

Wed, 09 Aug 2023 02:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 09 Aug 2023 02:36 PM IST
सार

एक चालक बोलेरो को नशे में दौड़ाते हुए चार यात्रियों को लेकर लोधिया पहुंचा। पुलिस ने वाहन रोक कर चालक की जांच की तो वह नशे में मिला। यात्री डरे-सहमे वाहन में बैठे थे। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। 

विज्ञापन
Almora News: Drunk driver ran Bolera put the lives of passengers in trouble reached Lodhia in fear
लोधिया के पास चालक के नशे में होने पर सीज बोलेरो। संवाद - फोटो : लोधिया के पास चालक के नशे में होने पर सीज बोलेरो। संवाद

विस्तार

एक वाहन चालक ने नशे में यात्री वाहन दौड़ाकर चार यात्रियों की जान आफत में डाल दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है। स्थिति यह है कि चालक के पास डीएल भी नहीं था और वह नशे में वाहन दौड़ाते हुए नैनीताल से अल्मोड़ा पहुंच गया। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वाहन चालक दिनेश चंद्र निवासी खड़दा, नैनीताल बोलेरो को नशे में दौड़ाते हुए चार यात्रियों को लेकर लोधिया पहुंचा। पुलिस ने वाहन रोक कर चालक की जांच की तो वह नशे में मिला। यात्री डरे-सहमे वाहन में बैठे थे। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। यात्रियों को अन्य वाहन से गंतव्य को भेजा गया।
विज्ञापन


आश्चर्य की बात यह है कि चालक नशे में बगैर डीएल के यात्री वाहन लेकर नैनीताल से अल्मोड़ा तक पहुंच गया। इस बीच उसने कई पुलिस चौकियों को पार किया लेकिन कहीं भी उसकी जांच नहीं हुए। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में बारिश का कहर: सात लोगों की मौत, मलबे में समाई मेहनत की कमाई, आंखों के सामने उजड़ते घर, तस्वीरें

वहीं पुलिस ने बगैर डीएल के अपने साथ दो अन्य लोगों को बैठाकर तेज रफ्तार बुलेट दौड़ाने वाले चालक को गिरफ्तार किया। टीम इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पांडे, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल ललित बिष्ट मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed