फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Block heads unfazed on sluggish functioning of departments

विभागों की सुस्त कार्यप्रणाली पर बिफरे ब्लॉक प्रमुख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Block heads unfazed on sluggish functioning of departments
विभागों की समीक्षा बैठक लेते ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड सभागार में विभागों की समीक्षा बैठक में ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने सुस्त कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकासखंड में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख ने बैठक से नदारद कई विभागों के अधिकारियों का जवाब तलब किया और भविष्य में हर बैठक में मौजूद रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

बैठक में उद्यान, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य चिकित्सा, पेयजल, पीएमजीएसवाई, विद्युत, बाल विकास, समाज कल्याण, ग्राम विकास सहित डेढ़ दर्जन विभागों के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा की गई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विभागों को अपनी कार्यप्रणाली सुधारनी होगी और जन हित के कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी। सुस्त कार्यप्रणाली के चलते ब्लॉक में कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जनता की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने तत्काल कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए कहा। समीक्षा बैठक में न पहुंचने वाले द्वाराहाट राजस्व विभाग, खाद्य आपूर्ति, लोकनिर्माण विभागों के अधिकारियों से जवाब मांगा। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख नंदिता भट्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी, खंड विकास अधिकारी शाकिर हुसैन आदि थे। बैठक का संचालन नारायण रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed