{"_id":"66158b48423cdf33a605542c","slug":"blazing-forest-smoke-all-around-almora-news-c-232-1-alm1001-110504-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: धधके जंगल, चारों ओर धुआं ही धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: धधके जंगल, चारों ओर धुआं ही धुआं
Wed, 10 Apr 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
सल्ट के झिमार में जंगल में लगी आग। संवाद
अल्मोड़ा/मौलेखाल। जंगलों की आग लगने की घटनाओं के पुराने रिकॉर्ड एक ही दिन में ध्वस्त हो गए। नगर से लेकर जिले के विभिन्न हिस्सों में 12 से अधिक जंगलों में आग लगने से लाखों की वन संपदा जल गई है। फायर सीजन शुरू होने से पहले ही जंगलों की सुरक्षा के दावे धराशायी हो गए।
गर्मी बढ़ने के साथ ही दावानल ने विकराल रूप ले लिया है। नगर के नजदीक चितई और उडियारी के जंगल में बीते सोमवार आग लग गई जो अब तक नहीं बुझाई जा सकी है। सल्ट के झिमार, तड़ी, टुकनौली, पैसिया, नैकणा, दाड़िमी, ध्याड़ी, ढहला सहित अन्य हिस्सों में जंगल बीते दो दिन से धधक रहे हैं। इन घटनाओं में अब तक आठ हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गए। फायर सीजन में जंगलों को आग से सुरक्षित बचाने के खूब दावे किए गए। जगह-जगह क्रू सेंटर भी स्थापित किए गए हैं, लेकिन एक ही दिन में ये सभी दावे धराशायी हो गए। दो दिन बाद भी वन विभाग मौके पर नहीं पहुंच सका है और जंगल से आग की लपटें उठ रही हैं।
सोमेश्वर: तीन दिन बाद भी नहीं बुझी आग
सोमेश्वर। सोमेश्वर क्षेत्र के पल्यूड़ा और पिनाथ के जंगल में तीन दिन बाद भी आग नहीं बुझी। क्षेत्र के गेलेख में भी जंगल में आग लगने से दो हेक्टेयर वन क्षेत्र जल गया है। रेंजर मनोज कुमार लोहनी ने कहा कि टीम आग बुझाने में जुटी है। खड़ी पहाड़ी होने से दिक्कत आ रही है। संवाद
विज्ञापन
कोट
प्रभावित क्षेत्रों में टीम को भेजा गया है। वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। अराजक तत्वों के आग लगाने से घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। - दीपक सिंह, डीएफओ, अल्मोड़ा।
हल्द्वानी बीट के भकोना का जंगल भी धधक रहा
बागेश्वर/कपकोट/कांडा।। पिथौरागढ़ जिले की सीमा से सटा धरमघर रेंज के हल्द्वानी बीट का भकोना का जंगल दो दिन से आग में जल रहा है। आग से वनस्पति को खासा नुकसान पहुंचा है।
भकोना का जंगल पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र से सटा है। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। नाचनी (पिथौरागढ़) के आमधार निवासी जेएस दानू ने बताया कि भकोना के जंगल में लगातार आग लग रही है। पिछले दो दिन से जंगल जल रहा है। जंगल को खासा नुकसान पहुंच रहा है। इधर, धरमघर रेंज के रेंजर प्रदीप कांडपाल का कहना है कि जंगल में आग लगाने के पीछे अराजक तत्वों का हाथ है। सोमवार को भकोना के जंगल में आग लगने की सूचना पर कर्मचारी मौके पर भेजे गए थे। एक साइड की आग बुझाई तो फिर दूसरे साइड आग लग गई। अराजक तत्वों का पता लगाया जा रहा है। पता लगने पर कार्रवाई की जाएगी। कपकोट के वन रेंज कार्यालय के पास के जंगल में सोमवार की शाम को अचानक लग गई। देर रात तक जंगल जलता रहा। उधर, कांडा क्षेत्र के कई जंगलों में मंगलवार को भी आग लगी रही। संवाद
वातावरण में धुंध छाई
बागेश्वर। जिले में लगातार जल रहे जंगलों के कारण वातावरण में धुंध फैल गई है। धुंध के कारण सूर्य की रोशनी कमजोर पड़ गई है। धुंध के कारण आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। जंगलों में लगी आग से वातावरण में गर्मी का एहसास हो रहा है। संवाद
पीघर में लगी आग, लोगों की जान बची
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर क्षेत्र के पनेर गांव में सोमवार रात अचानक मदन राम के मकान में आग लग गई। आधी रात में जब उन्होंने पास के कमरे से आग धुंआ और लपटें उठती देखीं तो पारिवारिक सदस्यों को बाहर निकाला। इससे बड़ी घटना होने से बच गई। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। पीड़ित मदन राम ने बताया कि घर के भीतर रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया। राशन, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन सहित आभूषण भी जल गए। बच्चों के जरूरी दस्तावेज भी जल गए हैं। प्रधान हेमा देवी ने राजस्व उपनिरीक्षक को सूचना देकर निरीक्षण कर पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की। राजस्व उपनिरीक्षक भूपेंद्र बोरा ने कहा कि जल्द मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा। संवाद