फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP Workers Demands Dr Nainwal inculsion in Cabinet

रानीखेत के विकास के लिए डा. नैनवाल को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP Workers Demands Dr Nainwal inculsion in Cabinet
डा. प्रमोद नैनवाल को कैबिनेट बनाने की मांग करते संगठनों के पदाधिकारी।संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर के विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक में क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक डॉ . प्रमोद नैनवाल को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि रानीखेत विकास के क्षेत्र में पिछड़ गया है। यदि विधायक कैबिनेट मंत्री बनते हैं तो पर्यटन नगरी विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
विज्ञापन

बैठक में संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि इससे रानीखेत के रुके हुए विकास को गति मिलेगी। वहां पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, कुमाऊं टैक्सी मालिक चालक समिति अध्यक्ष शंकर ठाकुर, पूर्व सैनिक संगठन के कर्नल टीडी पांडे, होटल एसोसिएशन के जगदीश अग्रवाल, नव निर्माण संगठन अध्यक्ष हर्ष वर्धन पंत, छात्र संघ अध्यक्ष मनीष भैसोडा़, छात्र महासंघ अध्यक्ष धनंजय बेलवाल आदि थे। वहीं, ताड़ीखेत के चापड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर विधानसभा से डा. प्रमोद नैनवाल के विधायक बनने पर सभी का आभार जताया। वहां पर नैन सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, कुशाल सिंह बिष्ट, शंभू दत्त जोशी, देवी दत्त जोशी, गणेश जोशी, नवीन चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed