फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP State President Womens Wing Visits Dwarahat

महिलाओं के दम पर 2024 फिर फतह करेगी भाजपा: आशा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJP State President Womens Wing Visits Dwarahat
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का स्वागत करते भाजपाई। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिकी मजबूत कर रही हैं। पार्टी महिलाओं के दम पर 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। निकाय चुनावों में सफलता और महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर भी मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम के तहत नौटियाल और अन्य पदाधिकारियों का त्रिमूर्ति चौराहा पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। क्षेत्र की तीनों विभूतियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करने के बाद नौटियाल ने नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के चलते महिलाओं का पूरा समर्थन पार्टी को मिल रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी महिलाओं का पूरा समर्थन पार्टी को मिलेगा और हमारी जीत होगी। वहां पर प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरिया, उपाध्यक्ष अनुराधा बालिया, उमा पधालिनी, किरन पंत, सावित्री कठायत, राधिका देवी, रमा देवी, दीप्ति बिष्ट, रेखा पांडे आदि थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट तथा संचालन बीना हर्बोला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed