फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP's newly appointed office bearers welcome bypassing district president's opposition

भाजपा जिलाध्यक्ष का विरोध दरकिनार कर भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
BJP's newly appointed office bearers welcome bypassing district president's opposition
भाजयुमो के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के विरोध को दरकिनार कर भाजयुमो ने जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का जमकर स्वागत किया। भाजयुमो के प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में आतिशबाजी भी की गई और मिठाई बांटी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष रवि पाल और मधुसूदन जोशी ने साफ कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो टीम घोषित की है, वह सर्वमान्य है।
विज्ञापन

चौघानपाटा में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष रवि पाल ने कहा प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर ही टीम काम करेगी। जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। इस बारे में जब भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन स्विच ऑफ था।
विज्ञापन

नवनियुक्त मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, पुष्कर नैनवाल, अमित बिष्ट, महामंत्री सौरभ वर्मा, पुष्कर बिष्ट, जिला मंत्री प्रकाश आर्या, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, विनोद लटवाल, पारस कांडपाल, नगर अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, राहुल बिष्ट, कमल नेगी, योगेश बिष्ट, रवि नेगी, दीपक सिजवाली आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अजीत कार्की, सुशील साह, भुवन बिष्ट, लता बोरा, ललित मेहता, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, धर्मेंद्र बिष्ट, मनीष बिष्ट, लोकेश कालाकोटी, अशोक सनवाल, विलाल खान, दीपक उप्रेती, आसीश जोशी, कमल नेगी, प्रकाश बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, पंकज भाकुनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed