फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP put on hold the approved schemes under Congress rule: Tamta

कांग्रेस शासन में स्वीकृत योजनाएं भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाली: टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP put on hold the approved schemes under Congress rule: Tamta
अल्मोड़ा के सोमेश्वर में जनसभा को संबोधित करते राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा। - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट पहली बार सोमेश्वर पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहली बार यहां पहुंची उमा का मुख्य चौराहे पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर हुई जनसभा में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पिछले साढ़े चार साल में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुए।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत महिला बेस अस्पताल, महिला पॉलिटेक्निक, स्टेडियम निर्माण, विकासखंड की सड़क सहित अन्य स्वीकृत योजनाओं को भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों की खेती को जंगली जानवरों से बचाने के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने कहा कि सोमेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद की जाएगी। पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भाजपा ने आंखें मूंदी हैं। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा, कांग्रेस अध्यक्ष किशोर नयाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने विचार रखे। यहां युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश नेगी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष भुवन दोसाद, हरीश भाकुनी, दीपा जोशी, हरीश जोशी, बालम भाकुनी, सुरेश बोरा, राजू भट्ट, कमलेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला पंचायत ने सोमेश्वर को दिया टुक-टुक कूड़ा वाहन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। जिला पंचायत अल्मोड़ा ने उद्योग व्यापार मंडल सोमेश्वर के अनुरोध पर बाजार की सफाई के लिए टुक-टुक कूड़ा वाहन प्रदान किया है। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने रामलीला मैदान सोमेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल को कूड़ा वाहन की चाबी सौंपी। उन्होंने बाजार में लोहे के कूड़ादान लगाने आश्वासन दिया। कहा कि बाजार की सुंदरता के लिए सभी को कूड़ा एक जगह एकत्र करना होगा। कूड़ा वाहन आने पर उसमें कूड़े को डालें। व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा ने जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट और पूर्व विधायक मदन बिष्ट का आभार जताया। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने विचार रखे। अध्यक्षता आनंद सिंह बोरा और संचालन शिवेंद्र बोरा ने किया। इस मौके पर जिपं के एएमए राजेंद्र सिंह कठैत, व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष राजा बोरा, महासचिव कैलाश जोशी, शिवेंद्र सिंह बोरा, महेश पांडे, संजय बोरा, गोविंद मेहरा, जगदीश प्रसाद, सुरेश बोरा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed