फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP Mahila Morcha workers burnt an effigy of Congress.

Almora News: भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका

Sun, 04 Jan 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 04 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha workers burnt an effigy of Congress.
रानीखेत/अल्मोड़ा। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर अंकिता भंडारी हत्याकांड पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने रविवार को नगर के चौघानपाटा में कांग्रेस का पुतला फूंका और नारे लगाए।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण में प्रदेश की भाजपा सरकार ने बिना किसी दबाव के त्वरित कार्यवाही करते हुए एसआईटी का गठन किया। मजबूत साक्ष्य एकत्र किए। उन्हें न्यायालय में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। परिणामस्वरूप अपराधियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सरकार की नीयत और कार्रवाई दोनों न्याय के पक्ष में थीं।
विज्ञापन

मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत ने कहा कि कांग्रेस इस मामले पर भी निकृष्ट और ओछी राजनीति कर रही है। कांग्रेस के पास वास्तव में कोई ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य हैं तो उसे सड़कों पर नारेबाजी के बजाय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि जनता सच्चाई को समझती है और ऐसे भ्रामक प्रचार से गुमराह होने वाली नहीं है। पुतला फूंकने वालों में ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, मेयर अजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, जिला मंत्री सुनील बिष्ट, सौरभ वर्मा, कमला तिवारी, कविता वर्मा, पूनम वर्मा, प्रीति रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर रानीखेत में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पर तथ्यहीन राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में कांग्रेस का पुतला फूंका।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत ने कहा कि यदि कांग्रेस के पास इस मामले में कोई ठोस सुबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक करे, सरकार निष्पक्ष कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस प्रमाण हैं। ना ही तथ्य, इसके बावजूद वह बयानबाजी कर दिवंगत अंकिता की आत्मा का अपमान कर रही है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, प्रदेश मंत्री विमला रावत, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हेमा नेगी, रेखा आर्या, मीना वर्मा, अनु सोनकर, विमला उप्रेती, प्रभा फत्र्याल, माया नैनवाल, भूपेंद्र कांडपाल, ध्यान सिंह नेगी, आशुतोष शाही, दर्शन बिष्ट, चंदन भगत, प्रदीप बिष्ट, लक्ष्मण नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed