फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP government indifferent to public interest: Kunjwal

जनता के हितों के प्रति उदासीन बनी भाजपा सरकार: कुंजवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
BJP government indifferent to public interest: Kunjwal
ग्राम पंचायत छानाखरखोटा में कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते विधायक गोविंद सिंह कुंज - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत छानाखरखोटा में हुई बैठक में मुख्य अतिथि जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की कुनीतियों से लोगों का रोजगार छिन रहा है। महंगाई चरम पर पहुंचने से आमजन को जीवन यापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार जनता के हितों के प्रति उदासीन बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार गरीबों के हित में पूर्व में लागू की गई योजनाओं में लगातार कटौती कर रही है। कोरोना काल में लोगों का रोजगार छिन गया है और वह परेशान हैं, पर सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को कांग्रेस और भाजपा शासनकाल के कार्यों का मूल्यांकन करना चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त है और आगामी चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर गरीबों, आम जनता के साथ ही लोगों के हित में कार्य करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर नवीन आर्या, हरीश आर्या, त्रिलोक सिंह, मनोज सिंह, धर्मेंद्र आर्या, हरीश आर्या, त्रिलोक आर्या आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कुंजवाल ने पार्टी में शामिल होेने वालों का स्वागत किया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सवाल और संचालन हरीश राम ने किया। बीडीसी सदस्य विनीत बोरा, रवि कनवाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष कुंदन सिंह कुन्याल, पूर्व प्रधान नंदन सिंह बिष्ट, पितना के प्रधान डिकर सिंह, भगवान सिंह, पूरन सिंह, गणेश सिंह, शिव राम, कुंवर राम, त्रिलोक राम, दीवान सिंह, बहादुर राम, बची राम, नारायण राम, जगदीश सिंह, गोपाल सिंह, अमर सिंह, नारायण सिंह, रूप सिंह, उम्मेद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed